Home > स्थानीय समाचार > जिलाधिकारी ने किया मोहनलालगंज क्षेत्र का दौरा

जिलाधिकारी ने किया मोहनलालगंज क्षेत्र का दौरा

निगोहा क्षेत्र के भगवानपुर गांव में मनरेगा के तहत चल रहे तालाब खुदाई कार्य को देखा* 
*निगरानी समितियों को सक्रिय कर बाहर से लौटे कामगारों को नियमानुसार क्वारंटाइन करने के बाद रोजगार दिलवाने के दिये निर्देश
मोहनलालगंज, लखनऊ। जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश आज अचानक मोहनलालगंज क्षेत्र के दौरे पर निकले। सबसे पहले निगोहा गांव पहुंचे। यहां पर मनरेगा के तहत तालाब खुदाई कार्य चल रहा था। जिलाधिकारी ने चल रहे कार्य को देखा और कार्य में लगे हुये मनरेगा मजदूरों से बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंने मजदूरों को मास्क वितरित किये तथा कोविड-19 से बचाव हेतु आवश्यक जानकारियों भी साझा की।
जिलाधिकारी ने मौके पर हो रहे कार्य को निर्धारित मानक के अनुसार नपवाया तो ज्ञात हुआ कि एक मीटर की बजाए 80 सेमी0 व उसके भी कम खुदाई की जा रही है। इस पर जिलाधिकारी ने रोष व्यक्त किया और सम्बन्धित तकनीकी सहायक श्री राजीव सिंह का वेतन आगामी आदेशों तक रोकते हुये प्रतिकूल प्रविष्टि निर्गत किये जाने के निर्देश उपायुक्त, मनरेगा को दियेे।
उन्होने ने कहा कि मनरेगा के तहत सभी कार्य प्रारम्भ किये जाये और लोगों को अधिकसे अधिक रोजगार मुहैया कराया जाये। मनेरगा कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये अन्यथा की स्थिति में उत्तरादायित्व निर्धारित करते हुये कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
निरीक्षण में उप जिलाधिकारी मोहनलालगंज सुश्री पल्लवी मिश्रा सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।
नवीन वर्मा, मोहनलालगं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *