Home > स्थानीय समाचार > देश की प्रगति के लिए स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लें युवाः अपर पुलिस महानिदेशक

देश की प्रगति के लिए स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लें युवाः अपर पुलिस महानिदेशक

लखनऊ, (वेबवार्ता)। अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ एस. एन. साबत ने कहा कि युवाओं को देश की प्रगति के लिए स्वामी विवेकानंद के उपदेशों को मार्गदर्शक बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के उपदेशों को पूरे विश्व ने सुना था। आज भी शिकागो में दिए उनके भाषण को पढ़ने के लिए होड़ लगी रहती है। युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नौजवान और आज की पीढ़ी को भारत के सांस्कृतिक सिद्धांतों को अपनाकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। इसके लिए स्वामी जी के उपदेश सबसे ज्यादा मार्गदर्शक हैं। हमें अपने देश की सांस्कृतिक शक्ति की पहचान करते हुए उसका अध्ययन करना भी जरूरी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *