Home > स्थानीय समाचार > चीन के विरूद्ध प्रदर्शन, व्यापारियों ने फूंका पुतला—

चीन के विरूद्ध प्रदर्शन, व्यापारियों ने फूंका पुतला—

  • चीन के विरूद्ध प्रदर्शन, व्यापारियों ने फूंका पुतला—

मोहनलालगंज लखनऊ। पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने के बाद समूचे देश भर में चीन के विरूद्ध प्रदर्शन लगातार जारी है इसी क्रम में मोहनलालगंज व्यापार मंडल के तत्वाधान में आक्रोशित व्यापारियों ने चीन में निर्मित उत्पादों का पुरजोर विरोध करने के साथ ही चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला जलाकर मेड इन चायना का विरोध किया। साथ ही चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देने की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की। इस संबंध में मोहनलाल गंज व्यापार मंडल के महामन्त्री कौशल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में गलवान घाटी में भारत के वीर सपूतों की हत्या के विरोध में देशभर में आक्रोश है। जगह-जगह चीन के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी हो रही है। व्यापार मंडल ने शुक्रवार को सुबह 10 बजे लखनऊ-रायबरेली राजमार्ग पर चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर व्यापार मंडल संरक्षक देवेंद्र पांडेय , उपाध्यक्ष अजय मिश्रा , संयुक्त मंत्री विकास गुप्ता मीडिया प्रभारी शशि कुमार अवस्थी व कस्बे के अन्य व्यापारी भी मौजूद रहे।
नवीन वर्मा, मोहनलालगंज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *