Home > स्थानीय समाचार > मुख्यमंत्री योगी, भाजयुमों राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम महाजन, प्रदेश अध्यक्ष एंव उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा ने खेलो भारत अभियान का शुभारंभ किया 

मुख्यमंत्री योगी, भाजयुमों राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम महाजन, प्रदेश अध्यक्ष एंव उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा ने खेलो भारत अभियान का शुभारंभ किया 

लखनऊ | आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के विशेष कार्यक्रम ‘‘खेलो भारत अभियान‘‘ का शुभारंभ भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं सांसद पूनम महाजन के कर कमलों से हुआ। कार्यक्रम लखनऊ के सांइटिफिक कन्वेशन सेंटर चैक में समपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजयुमों के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक के स्वागत भाषण से हुआ। कार्यक्रम का संयोजन, संयोजक भाजयुमों राष्ट्रीय महासचिव अभिजात मिश्रा रहे।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री उ0प्र0 मा0 केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सम्बोधन में कहा भाजपा का भविष्य भाजपा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के हाथ में जिस प्रकार भारत का भविष्य भारत के युवाओं के हाथ में है। अपने देश में बहुत क्षमता है कोने-कोने में प्रतिभाएं छुपी हुई हैं जिन्हें सही मंच नहीं मिलता। इस कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय जनता युवा मोर्चा गांव-गांव एवं ब्लाक स्तर तक पहुॅचकर छिपी हुई प्रतिभाओं को सही मंच प्रदान करेगा। केन्द्र की सरकार हो या प्रदेश की योगी सरकार दोनों ही अपनी बेदाग छवि के लिए प्रसिद्ध है । जिस प्रकार भारत के युवाओं ने 2014 में भाजपा को 42 प्रतिशत मतों से विजय बनाया और 2017 में भी उत्तर प्रदेश के युवाओं ने प्रदेश में भी लगभग 42 प्रतिशत मतों से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई, यह इस बात का प्रमाण है कि युवाओं का भाजपा से विशेष लगाव बढ़ता जा रहा है और 2019 में दुगने मतों से देश का युवा मोदी जो को प्रधानमंत्री बनाएगा।
‘‘खेलो भारत अभियान‘‘ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एंव प्रदेश मुख्यमंत्री मा0 योगी आदित्य नाथ ने अपने  उद्बोधन में कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती के अवसर पर यह कार्यक्रम युवा मोर्चा  पूरे देश में आयोजित करेगा। खेल मात्र मनोरंजन का ही साधन नही  अपितु युवाओं को जोड़ने का भी महत्वपूर्ण साधन है। परमपूज्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पावन जयन्ती पर उनके बलिदान को याद करते हुए कश्मीर से जोड़ने का मार्ग युवाओं को परस्पर प्रतीत होता है। देश में एक विधान, एक प्रधान का स्वरूप की 70 वर्ष पहले श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने दिया था। हम उसी ओर बढ रहे है। इस प्रकार के विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए डाॅ0 दिनेश शर्मा के नेतृत्व में कमेटी बनाए गई है। जिसमें प0 दीनदयाल उपाध्याय जी की शोध पीठ के साथ-साथ अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्यक्रम कराये जाएगें। जुलाई भर पूरे प्रदेश में ‘‘स्कूल चलों अभियान‘‘ चलेगा। जिसमें पं0 दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय विचार का अनुसरण करते हुए प्रदेश के अन्तिम व्यक्ति तक शिक्षा पहुॅचे। मैं इस मंच से युवा मोर्चा का आवाह्वन करता हूॅ कि वह इन रचनात्मक कार्यो में बढ़ चढ कर हिस्सा ले जिससे एक तो उसे युवाओं को जोडने का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा एवं एक बडा मंच मिलेगा।
भाजयुमों राष्ट्रीय अध्यक्षा व सांसद पूनम महाजन ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश की धरती से इस कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ है। उत्तर प्रदेश जब कुछ तय करता है तो समझिए भारत तय करता है, केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। जिस प्रकार दिल्ली रोगी मुख्यमंत्री पाकर रोगी हो गया है उसी प्रकार उत्तर प्रदेश योगी मुख्यमंत्री पाकर निरोगी हो गया है। लखनऊ अटल जी की धरती है, अटल जी ने  लखनऊ का कायाकल्प कर दिया। युवा मोर्चा पं0 दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल जी के विचारों पर सदैव कार्य करता है। आज इस कार्यक्रम का शुभारम्भ अटल जी की नगरी लखनऊ से हुआ है जिसका समापन दिल्ली मे 25 सितम्बर को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा होगा। इस कायक्रम का उद्देश्य अपने भारत के पारम्परिक खेलों जैसे कबड्डी, कुश्ती, खोखो आदि स्थानीय खेलों एव खिलाडियों को राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर तक ले जाना।
उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा ने कहा कि पूनम महाजन जैसी मातृ शक्ति को अध्यक्षा के रूप में पाकर युवा मोर्चा गौरवान्वित है। भारत इतना बडा देश है। यहां कई तरह के खेल भारत में खेले जाते है। परन्तु स्थानीय खेलों को यह अद्भुत मंच पहली बार युवा मोर्चा दे रहा है। मुझे इस बात की अत्यन्त प्रसन्नता है और मैं युवा मोर्चा के इस कार्यक्रम की सफलता के लिए सदैव उपलब्ध हॅू। इसी क्रम मे खेल मंत्री चेतन चैहान ने भी अपने ओजस्वी भाषण से युवाओं का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से भाजयुमों राष्ट्रीय महासचिव सौरभ चैधरी, भाजयुमों राष्ट्रीय खेल प्रभारी ध्रुववाधवा, भाजुयमों प्रभारी प्रद्युमन जी, राष्ट्रीय खिलाड़ी कर्णम् मल्लेश्वरी, राष्ट्रीय खिलाड़ी संग्राम सिंह, रवीन्द्र पाल, भाजयुमों प्रदेश मीडिया स्वतंत्र बाजपेयी, विक्रम सिंह शिखरवार, भाजयुमों महानगर अध्यक्ष टि़कू सोनकर, अवश्नी पाठक, अमरेन्द्र  शुक्ला समेत हजारों भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *