Home > मध्य प्रदेश > C बूथों के पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ल ने भाजपा सदस्यता ग्रहण करवाया

C बूथों के पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ल ने भाजपा सदस्यता ग्रहण करवाया

लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी के सर्व स्पर्शी सर्वव्यापी सदस्यता अभियान के तहत पार्टी की सबके साथ सबके विकास और सबके विश्वास की विचारधारा से लोगों को अवगत कराते हुए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया धनंजय शुक्ल को भाजपा संगठन दिशा निदेशन अनुसार प्रतापगढ़ जनपद में C बूथ बाबागंज विधानसभा ,डेरवा मंडल औऱ बाबागंज मंडल के अंतर्गत पटना भैसाना, नरियावा, बघवाइच और डेरवा बाजार सबलगढ़ इन सभी बूथो पर घूम घूम कर भाजपा सदस्य बनाने का काम किया गया | भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ला ने बताया इन बूथों पर आज तक कभी भाजपा के सदस्य कभी नहीं बनाए गए थे यह प्रतापगढ़ के अंतर्गत बाबागंज विधानसभा का सबसे कमजोर बूथ था जहां पर लगभग भाजपा के सदस्य बनने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे किंतु उन्हें सारी योजनाओं के बारे में बताते हुए और जानकारी देते हुए यह बताया गया कि आज भाजपा के सदस्य बनेंगे आने वाले कल में सभी योजनाओं का लाभ और मैसेज के माध्यम द्वारा आप को दिया जाएगा कुछ ऐसे बूथ है जिनमें लगभग ज्यादा से ज्यादा मुस्लिम परिवार रहते हैं जो डेरवा बाजार सबलगढ़ बूथ के अंतर्गत आता है वहां पर भी लगभग 200 मुस्लिम परिवार लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ।भाजपा महापर्व सदस्य अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा डेरवा मंडल अध्यक्ष संतोष तिवारी,भाजपा बाबागंज मण्डल अध्यक्ष राम मनोहर मौर्या युवा मोर्चा जिला मंत्री भूपेंद्र तिवारी युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य विजय मिश्रा युवा मोर्चा जिला कार्यालय मंत्री सुनील सरोज, शेलेन्द्र पांडेय सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *