Home > स्थानीय समाचार > भाजयुमो ने कराया सफल युवा संसद

भाजयुमो ने कराया सफल युवा संसद

लखनऊ/ प्रतापगढ़ | भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश ने नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उभरता नया भारत के विषय पर प्रदेश की 19 कमिशनरी में युवा संसद करा रहा है जिसने 11 कमिशनरी में सफल आयोजन हो चुका है और 5000 यूथ आइकॉन ने भाग लेकर राष्ट्र हित में अपने विचार रखे | उसी के क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवश जी के नेतृत्व में भांजयुमो के पदाधिकारियों में आज प्रतापगढ़ ज़िले के श्री राम वाटिका चिलबिला में सफल युवा संसद का आयोजन किया और कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहे | केशव प्रसाद मौर्य जी ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा की देश निर्माण में युवाओं का योगदान सदैव रहा है और भविष्य का भारत युवाओं पर निर्भर है | मोदी जी ने पिछले 5 सालों में एक न्यू इंडिया बनाया जो अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एक शक्ति के रूप में उभर कर आया है | उन्होंने भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश को, युवा संसद के प्रदेश प्रभारी भांजयुमो प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह और एवं समस्त युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया और कार्यक्रम में आए सभी यूथ आइकॉन को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए उनका धन्यवाद देते हुए मोदी जी को फिर प्रधानमंत्री बनाने की ज़िम्मेदारी युवाओं को दी। भांजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने कहा कि मोदी जी के पिछले 5 साल के कार्यकाल में देश को एक ऐसा ब्राण्ड बना दिया है की आज देश के 125 करोड़ लोग गर्व से कहते है की हम भारतीय है,भविष्य इस बात पर निर्भर करता है की हम वर्तमान में क्या कार्य कर रहें है | अतः एक सुनहरे एवं बेहतर भारत के लिए मोदी जी के अलावा कोई विकल्प नहीं है | युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ल ने जानकारी दी की भाजपा प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्य और भाजयुमो प्रदेश मंत्री युवा संसद कार्यक्रम के क्षेत्रीय प्रभारी काशी क्षेत्र सतेंद्र नगर ,प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह सोमवंशी ,प्रदेश उपाध्यक्ष आयुसी श्री माली , भाजयुमो काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश राजभर ,मंच का संचालन भाजयुमो क्षेत्रीय महामंत्री जैनेंद्र दुबे, युवा मोर्चा प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता और आये हुए क्षेत्रीय पदाधिकारी और काशी क्षेत्र की आए हुए सभी जिला अध्यक्ष मुख्य रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *