Home > स्थानीय समाचार > भाजयुमो की क्षेत्रीय बैठक आज से शुरू

भाजयुमो की क्षेत्रीय बैठक आज से शुरू

लखनऊ। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के अध्यक्षता में आज से भारतीय जनता युवा मोर्चा का 6 क्षेत्रीय बैठक शुरू होगा। सुभाष यदुवंश ने बताया कि पहला बैठक कल गोरखपुर क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर जिले में होगा। उसके बाद काशी क्षेत्र के जौनपुर जिले में 4 को होगा। अवध क्षेत्र का 5 को सीतापुर, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र 6 को फर्रुखाबाद में ,ब्रज क्षेत्र का 7 को अलीगढ़ , पश्चिम क्षेत्र में 8 को बुलंदशहर जिले में संपन्न होगा।
युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ल ने बताया कि इस बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्र कार्यकारिणी जिला कार्यकारिणी ,मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *