Home > राष्ट्रीय समाचार > भाजपा युवा मोर्चा की ऐतिहासिक कमल संकल्प बाइक रैली

भाजपा युवा मोर्चा की ऐतिहासिक कमल संकल्प बाइक रैली

लखनऊ।  भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश जी के नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश में भाजयुमो कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर कमल संदेश बाइक रैली में हिस्सा लिए जोकि एक ऐतिहासिक रैली हुई । यह बाइक रैली लखनऊ लोकसभा में झूलेलाल से 1090 चौराहे तक बहुत उत्साह के साथ निकाली गई ।  लखनऊ के कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री सुभाष यदुवंश जी के साथ मुख्य रूप से उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दि नेश शर्मा ,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ,कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ,रीता बहुगुणा जोशी मौजूद रहे ।सुभाष यदुवंश ने बताया कि पूरे प्रदेश में आज बाइक रैली का आयोजन किया गया ।जिसमें प्रत्येक बूथ से 5 बाइक सवार 10 कार्यकर्ता रहे ।आज के सफल आयोजन और जनता के उत्साह ने ये बता दिया कि 2019 में भारतीय जनता पार्टी में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है । उत्तर प्रदेश के 80 मेसे 80 सीटो पर भाजपा प्रचंड विजय हासिल करने जा रही है। मोदी सरकार की नीतियों से पूरा देश भाजपा मय हो चुका है । विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुका है ना उनके पास कार्यकर्ता है ना विचार है।इस ऐतिहासिक कमल संकल्प बाइक रैली में भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारी विकास बाबा प्रदेशमंत्री एवं राहुल राज रस्तोगी जी प्रदेश उपाध्यक्ष समेत अधिक से अधिक संख्या में भाजयुमो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रैली में सम्मिलित हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *