Home > स्थानीय समाचार > भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जीत का जश्न मनाया गया

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जीत का जश्न मनाया गया

वामपंथियों का किला ध्वस्त कर त्रिपुरा में दो तिहाई से अधिक सीटों पर विजय प्राप्त कर भारतीय जनता पार्टी के करिश्माई नेतृत्व ने इतिहास रचा
कल पूरे प्रदेश में पार्टी प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक जीत की खुशी में विजय दिवस मनायेगी-डा0 महेन्द्र नाथ पांडेय
लखनऊ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर त्रिपुरा और नागालैण्ड की जीत का जश्न पूरे उत्साह के साथ मनाया गया, प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री, संगठन श्री सुनील बंसल, प्रदेश सरकार के कवीना मंत्री श्री बृजेश पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सुरेश तिवारी, कार्यालय प्रभारी श्री भारत दीक्षित, सरकार में राज्य मंत्री स्वाती सिंह, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव, महानगर अध्यक्ष श्री मुकेश शर्मा आदि अनेक प्रमुख नेता तथा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पटाखों ओर फुलझड़ियों के बीच एक दूसरे को लड्डू खिलाकर उत्तर पूर्व में मिली ऐतिहासिक विजय का जश्न मनाया गया।
इस अवसर पर इलेक्ट्रानिक चैनल के संवाददाताओं से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि वामपंथियों के किले को ध्वस्त कर भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा में दो तिहाई से अधिक सीटों पर अपनी विजय पताका फहराई है तथा नागालैण्ड में भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन ने बड़ी विजय हासिल की है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक विजय के लिए वहां की सम्मानित जनता को हम हृदय से बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि बधाई हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के करिश्माई नेतृत्व को है तथा सबके साथ सबके विकास के संकल्प तथा सुशासन व विकास के नीतियों की जीत है। श्रेष्ठ भारत तथा नया भारत के निर्माण की विजय है एवं राष्ट्रवादी नीतियों व कार्यक्रमों को जनता की मजबूत मुहर है।
डाॅ0 पाण्डेय ने कहा कि इस जीत के लिए हम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी को हार्दिक बधाई देते हैं जिनके कुशल मार्गदर्शन में भाजपा ने लगातार सफलता की नई ऊँचाइयाँ प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी संगठन के एक-एक कार्यकर्ता की जीत है, उनको हृदय से बधाई तथा अभिनन्दन है।
पत्रकारों के सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्वोत्तर के राज्यों में मिली सफलता 2019 में मिलने वाली भारी सफलता की आगाज है, उन्होंने यह भी कहा कि हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा त्रिपुरा में की गई जनसभाओं को भी इस सफलता का बड़ा श्रेय है।
इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, मीडिया समपर्क प्रमुख मनीष दीक्षित, सह मीडिया प्रमुख नवीन श्रीवास्तव, डा0 तरूणकान्त त्रिपाठी, संगठन मंत्री अशोक तिवारी, सह मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, क्षेत्रीय महामंत्री नीरज सिंह, पार्षद विनोद मौर्या, पार्षद पम्मी तिवारी, सुनील मिश्र, पुष्कर शुक्ला, विनोद सोनकर, संजीव मिश्र सहित सैकड़ो नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस विजय उल्लास को पूरे प्रदेश में पार्टी कल प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक प्रत्येक क्षेत्र/जिला/महानगर मुख्यालयों तथा सभी मंडल इकाइयों पर विजय उल्लास दिवस के रूप में मनाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *