Home > स्थानीय समाचार > भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने बरेली में लगाई चैपाल, किया जनसम्पर्क

भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने बरेली में लगाई चैपाल, किया जनसम्पर्क

लखनऊ  आरएनएस।, भारतीय जनता पार्टी पं0 दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय संदेश के साथ घर -घर के दर तक पहुॅची। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने बरेली महानगर में चैपाल लगाई। गल्ली, मोहल्लों में सम्पर्क कर स्टीकर चिपकाए, झण्डे़ लगाए और अन्त्योदय संदेश जन-गण-मन तक पहुॅचाया। सरकार के निर्णयों की जानकारी दी। श्री बंसल ने कहा कि उत्तम प्रदेश का स्वप्न गांव, गरीब, किसान, नौवजवान के विकास और सहभागिता से ही साकार होगा।
श्री बंसल ने चैपाल में कहा कि  पं0 दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय संदेश को आत्मसात कर मोदी सरकार एवं योगी सरकार गरीब कल्याण के कार्य में जुटी है। 25 मई तक चलने वाले जनसम्पर्क अभियान में हमें उन सभी को अपने साथ जोड़ना है जो अब तक भाजपा परिवार से सही नहीं जुडे है। जिन बूथों पर अभी तक बूथ समितियां नही बनी वहां बूथ समितियों तैयार करना है। विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रतिकूल वातावरण में आपने किया था, मा0 योगी जी के नेतृत्व में बनी सरकार के बाद बडा परिवर्तन हुआ है। बूथ अध्यक्षों की बदौलत ही हम 325 विधायकों के साथ सरकार में है।
प्रदेश महामंत्री ने कहा कि सत्ता बदलते ही व्यवस्था भी बदली है प्रदेश सरकार ने अब तक 1635 रूपये प्रतिकुन्तल के समर्थन मूल्य पर अब तक 21 लाख टन गेंहू किसानों से खरीद चुकी है। अब किसान को अपनी फसल बेंचने के लिए दर-दर नहीं भटकना पड़ता। सपा सरकार में प्रदेश गुण्डाराज का पर्याय था, परन्तु योगी जी की सरकार बनने के बाद विकसित प्रदेश बनाने के लिए सरकार काम कर रही है। अब केन्द्र सरकार की सभी योजनाऐं योगी जी के नेतृत्व में सभी योजनाएं जनकल्याण के पथ पर निर्बाध बढ़ रही है। उज्ज्वला योजना के संदेश को लेकर एलईडी उपयोग के लिए लोगों को प्रेरित कर बिजली बचत का काम भी आपको करना है।
प्रदेश महामंत्री संगठन ने  चैपाल के बाद ‘गली, मुहल्ले में निकले लोगों के घर पर मेरा घर भाजपा का घर लिखे  स्टीकर चिपकाएं । घरों पर झण्डे लगाए और दीनदयाल जी के संदेश पत्रक वितरित किए। श्री बंसल ने स्थानीय लोगों से समस्याएं जानी और प्रदेश के विकास में सभी की सहभागिता लिए आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *