Home > स्थानीय समाचार > भाजपा का विजय रथ त्रिपुरा की ओर रवानाः रामनारायण साहू

भाजपा का विजय रथ त्रिपुरा की ओर रवानाः रामनारायण साहू

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी को गुजरात और हिमाचल प्रदेश में मिले बहुमत के उपरान्त अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद रामनारायण साहू ने कहा कि भाजपा का विजय रथ अब त्रिपुरा की तरफ रवाना हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश की जनता ने इस बात का संकेत दे दिया है कि अब 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता पुनः प्रधानमंत्री के रूप में श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्र में पुनः भाजपा की सरकार देख रही है। उन्होंने कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘‘ सबका साथ’-सबका विकास’’ के नारे को सार्थक कर रहे है। उन्होंने कहा कि जाति पाति को नकारते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दूरगामी सोच का नतीजा है कि आज विश्व स्तर पर भारत की साख बढ़ी और चीन के मसले में आज अमरीका, रूस जैसे कई देश भारत के साथ है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नही बचा है।
श्री साहू ने कहा कांगे्रस के लाख दावें और उनके राजकुमार राहुल गांधी के बेतुके सवाल और आरोपों का जबाब गुजरात ही नही बल्कि हिमाचल की जनता ने उन्हें दिया है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों के नाम पर बयानबाजी करने वाली कांगे्रस यह बताए कि जब दो दिन पहले सदन में किसानों के मुद्दे पर बहस हो रही थी तब सदन में कांग्रेस के मात्र दो सदस्यों की उपस्थित किस बाॅत का संकेत करते है कि उसे के वल किसानों के मुद्दे पर राजनीति करनी हे किसानों के भले के लिए उसके पास कोई सोच है ही नही। श्री साहू ने कहा कि बहुत जल्द विश्व स्तर पर भारत की वह साख बन जाएगी जिसकी कल्पना विपक्षी कर भी नही सकते। उन्होंने कहा कि आज विश्व के नक्शें में भारत का स्तर तेजी से बढ़ा है और अतिशीघ्र समय समय पर होने वाली भविष्य वाणी के अनुसार भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनकर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *