Home > स्थानीय समाचार > भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी आशुतोष टण्डन ‘‘गोपाल’’ ने अवध क्षेत्र के 15 में से 11 जिलाध्यक्ष घोषित किये

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी आशुतोष टण्डन ‘‘गोपाल’’ ने अवध क्षेत्र के 15 में से 11 जिलाध्यक्ष घोषित किये

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी आशुतोष टण्डन ‘‘गोपाल’’ ने अवध क्षेत्र के 15 में से 11 जिलाध्यक्ष घोषित किये। जिसके तहत लखनऊ महानगर से मुकेश शर्मा, सीतापुर से अचिन मेहरोत्रा, लखीमपुर से सुनील सिंह, हरदोई से सौरभ मिश्रा, उन्नाव से राजकिशोर रावत, बलरामपुर से प्रदीप सिंह , बहराइच से श्यामकरन टेकड़ीवाल, गोण्डा से सूर्य नारायन तिवारी, श्रावस्ती से संजय कैराती (पटेल) अम्बेडकरनगर से कपिलदेव वर्मा, अयोध्या महानगर से अभिषेक मिश्रा की घोषणा की गयी। सभी नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों को क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश चन्द्र तिवारी, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन प्रद्युम्न कुमार, क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता, जितेन्द्र सिंह, त्रयम्बक तिवारी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राजेश मिश्रा ‘‘डाक्टर’’, विक्रम सिंह सिकरवार, प्रसून जोशी, दिवाकर सिंह चैहान, बी0डी0 शर्मा, नरेन्द्र स्वामी आदि ने बधाई देते हुए कहा कि सभी नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष निष्ठा व पूर्ण ईमानदारी से संगठन का काम करते हुए भारतीय जनता पार्टी को नई उचाईयों पर ले जाने का काम करेंगे। इसी क्रम में क्षेत्रीय कार्यालय पर क्षेत्रीय महामंत्री राजकिशोर रावत जी का क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत कर उन्हें नये दायित्व की बधाई दी गयी। उक्त जानकारी क्षेत्रीय मीडिया मीडिया प्रभारी राजेश मिश्रा ‘‘डाक्टर’’ ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *