Home > स्थानीय समाचार > बसपा होगी इंडिया गठबंधन की साझेदार, क्या अपने जन्मदिन पर मायावती कर सकती हैं बड़ा ऐलान

बसपा होगी इंडिया गठबंधन की साझेदार, क्या अपने जन्मदिन पर मायावती कर सकती हैं बड़ा ऐलान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक दल जोरों शोरों से तैयारियां कर रहे है। सभी पार्टियां चुनाव में जीत हासिल करना चाहती है। भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए बने इंडिया गठबंधन में भी अब सीटों को लेकर मंथन शुरू हो गया है। इसी बीच यह भी चर्चा हो रही है कि बसपा इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनेगी या नहीं। माना जा रहा है कि बसपा सुप्रीमो मायावती इस बारे जल्द ही फैसला लेंगी और अपने जन्मदिन पर कोई बड़ा ऐलान कर सकती है। बता दें कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने कुछ दिन पहले किसी का भी नाम लिए बिना कहा था कि कब, किसको किसकी जरूरत पड़ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। इसके बाद से यह कयास लगाए जा रहे है कि बसपा इंडिया गठबंधन में शामिल होगी। इसे लेकर बसपा के कार्यकर्ताओं में भी बेचौनी देखने को मिल रही है। माना जा रहा है कि कार्यकर्ता इस गठबंधन में शामिल होना चाहते है। अब वो सिर्फ बसपा सुप्रीमो के फैसले का इंतजार कर रहे है। इन दिनों यह चर्चा हो रही है कि 15 जनवरी को बसपा प्रमुख मायावती का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर इंडिया गठबंधन में शामिल होने को लेकर कोई बड़ा ऐलान हो सकता है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, अभी ऐसा कुछ नहीं है। बसपा का अभी कोई भी गठबंधन बनता नहीं दिख रहा। अभी न ही गठबंधन को लेकर औपचारिक चर्चा शुरू हुई है और न हीं बसपा की अभी कांग्रेस से कोई बात चल रही है और न ही समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के साथ कोई बात चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *