Home > स्थानीय समाचार > बक्से में मिला महिला का शव, मछली पकड़ने के जाल में फंसा, नहीं हुई शिनाख्त

बक्से में मिला महिला का शव, मछली पकड़ने के जाल में फंसा, नहीं हुई शिनाख्त

लखनऊ। लखनऊ की इंदिरा नहर में बक्से में महिला का शव बरामद हुआ। मछुआरों ने मछली पकड़ने के लिए जाल बिछाया था, जिसमें ये बक्सा फंस गया। जब बक्सा खोला गया तो उसमें महिला का शव निकल आया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या के बाद शव को फेंकने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना गोसाईगंज क्षेत्र में मिले महिला के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव लगभग 10 दिन पुराना बताया जा है। महिला की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के थानों और जिलों में लापता लोगों की लिस्ट मांगी है। गोसाईगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि मछुवारे रामरतन कश्यप ने सूचना दी थी कि उसने इंदिरा नहर में मछली पकड़ने का जाल लगाया था। इसमें एक बक्सा फंस गया, जिसे बाहर निकालने पर उसमें महिला का शव बाहर निकला। महिला की उम्र 40 साल के आसपास बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *