Home > स्थानीय समाचार > आसमान से बरस रही है आग, कई जिलों में पारा 44 पार

आसमान से बरस रही है आग, कई जिलों में पारा 44 पार

लखनऊ (यूएनएस)। बढ़ती गर्मी, चटख धूप की किरणें और लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल है। सूबे के अधिकांश जिलों में तापमान 42 पार है लेकिन अप्रैल महीने का सबसे गर्म शहर बांदा रहा, जहां सोमवार का तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस और मंगलवार का 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुान के अनुसार 4 मई को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्कि बारिश होने की संभावना है। हालांकि, इससे गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। गर्मी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा पेरशानी कामकाजी लोगों व स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण राजकीय और निजी स्कूलों की टाइमिंग में जहां बदलाव किया गया है, तो वहीं माध्यमिक स्कूलों में अवकाश जैसी स्थित हो गई है। वहीं तेज धूप में निकलने से लोग उल्टी, बेहोशी, आंखों में जलन व सिरदर्द के भी शिकार हो रहे। अम्बेडकर नगर में दो बच्चियां स्कूल में बेहोश हो गईं। सोमवार 29 अप्रैल को कई जिलों में चैथे चरण का मतदान हुआ। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच ललितपुर में तीन मतदाता कर्मी बेहोश हो गए। अमेठी, लखीमपुर खीरी समेत सूबे के कई जिलों में गर्म हवाओं और लू के थपेड़ों ने परेशान किया। उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 42 पार पहुंच गया। लखनऊ का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बेरली का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा। आगरा, इटावा और कानपुर में तापमान 44 पार पहुंचा। यहां का पारा 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चिलचिलाती धूप लोगों के लिए असाहनीय साबित हो रही है। बढ़ते तापमान और चिलचिलाती धूप में स्वास्थ्य न बिगड़े इसके लिए खानपान में विशेष ख्याल बरतना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *