Home > स्थानीय समाचार > अन्तर्जातीय/अंतरधार्मिक विवाहित 17 दम्पत्तियों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किये

अन्तर्जातीय/अंतरधार्मिक विवाहित 17 दम्पत्तियों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किये

 लखनऊ | अन्तर्जातीय/अंतर्धार्मिक विवाहित दम्पत्ति को प्रोत्साहन योजनान्तर्गत उ0प्र0सरकार द्वारा स्वीकृत 8.5 लाख धनराशि को मण्डलायुक्त श्री अनिल गर्ग ने आज अपने कार्यालय सभागार में 17 दम्पत्तियों को वितरित की। इसमें प्रत्येक दम्पत्ति को 50-50 हजार रूपये का चेक, मेडल एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया। शासन द्वारा सामाजिक, सद्भाव समरसता एवं एकता को बढावा देने के लिए ऐसे युवक युवतियों को यह प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाता है जो अन्र्तजातिय/अन्र्तधार्मिक विवाह करते है। इस अवसर पर चेक, मेडल एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र प्राप्त करने वालों में श्री उपेन्द्र बहादुर/श्रीमती नीरू पाण्डेय, श्री जितेन्द्र कुमार/श्रीमती कुसुमलता, श्री प्रभात चैधरी/श्रीमती मधु वर्मा, श्री अशोक कुमार गौतम/श्रीमती अर्चना विश्वकर्मा, श्री वेद प्रकाश/श्रीमती प्रिया दुबे, श्री शैलेन्द्र कुमार गौतम/श्रीमती स्वाती, श्री क्षितिज/श्रीमती लुबना, श्री राहुल गुप्ता/श्रीमती रूपा, श्री धीरज कुमार /श्रीमती बबिता, श्री अमित कुमार शुक्ला/श्रीमती कान्ती रावत, श्री मनोज मसीह /श्रीमती सीमा, श्री अशोक कुमार/श्रीमती शबा, श्री सर्वोदय प्रताप सिंह/श्रीमती आंकाक्षा, श्री निर्भय सिंह/श्रीमती ज्योति सागर, श्री सिद्धार्थ/श्रीमती खुशबू अग्रवाल, श्री विपिन कुमार गुप्ता/श्रीमती प्रतिभा रानी, श्री दीपू/श्रीमती दीपिका आर्या उर्फ शबीना को अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन/ अन्तधार्मिक विवाह प्रोत्साहन योजनान्तर्गत 50-50 हजार रूपये की चेक, मेडल व प्रंशंसा पत्र दिया। इस अवसर पर अपर आयुक्त श्रीमती सुधा वर्मा, वरिष्ठ सहायक श्री नरेश कुमार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *