Home > स्थानीय समाचार > आजीवन पिछड़ो, वंचितों, अल्पसंख्यकों के हितों खातिर लड़ते रहे मुलायम

आजीवन पिछड़ो, वंचितों, अल्पसंख्यकों के हितों खातिर लड़ते रहे मुलायम

मुलायम सिंह ने मुख्यमंत्री रहते लागू की अनेक जनकल्याणकारी योजनायें: नरेश
नेताजी की प्रथम पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
लखनऊ(यूएनएस)। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षामंत्री नेताजी मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में श्रद्धांजलि सभा में नेताजी के त्याग, संघर्ष को याद करते हुए उनके रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। नेताजी के चित्र पर राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने माल्यार्पण किया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह ने की।श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने नेताजी मुलायम सिंह यादव से सम्बन्धित संस्मरण सुनाए और उनके व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्री यादव आजीवन पिछड़ो, दलितों, वंचितों, अल्पसंख्यकों के हितों एवं सम्मान की लड़ाई लड़ते रहे। जनता से जुड़ाव के चलते ही उन्हें धरतीपुत्र तथा नेताजी कहा गया।जौनपुर में समाजवादी कुटिया में ऋषि यादव ने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय 19 विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में अरविन्द कुमार सिंह पूर्व सांसद, अताउर्रहमान, राम अचल राजभर, ऊषा मौर्या, समरपाल सिंह, आशुतोष सिन्हा, शाहनवाज खां विधायक, रवीन्द्र नाथ बेहरा अध्यक्ष समाजवादी पार्टी उड़ीसा, राजकुमार मिश्र, रीबू श्रीवास्तव, जुगल किशोर बाल्मीकि, कृष्ण कन्हैया पाल, स्वामी चेतनानंद शास्त्री, प्रेमप्रकाश वर्मा, किरन यादव, शांती सिंह, पायल सिंह किन्नर, अच्छे लाल सोनी, मोहम्मद एबाद, संगीता यादव, नेता यादव, डॉ राजपाल कश्यप पूर्व एमएलसी, महेश आर्य पूर्व विधायक, सुरेश यादव विधायक, डॉ कुलदीप सक्सेना, फिदाहुसेन अंसारी, रामसागर यादव, रजिया नवाज, जरीना उस्मानी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। वही दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग में समाजवादी पार्टी के संरक्षक,पूर्व मुख्यमंत्री एवं रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर पार्टी के संस्थापक सदस्य, पूर्व अध्यक्ष हिन्दी संस्थान, वरिष्ठ कवि उदयप्रताप सिंह गुरूजी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, राष्ट्रीय सचिव चौधरी जगदीप सिंह यादव, जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ एवं निवर्तमान जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान की उपस्थिति में पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नेताजी द्वारा बताये गये विचारों, समाजवादी नीतियों एवं आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि नेताजी का जन्म 22 नवम्बर 1939 को इटावा जिले के सैफई गॉंव में हुआ था, उनके पिता एक किसान थे। एक साधारण किसान परिवार मे जन्म लेने वाले नेताजी ने अपना राजनैतिक जीवन उत्तर प्रदेश में विधायक के रूप में शुरू किया। 1992 में उन्होंने समाजवादी पार्टी की स्थापना की। 1996 में नेताजी ग्यारहवीं लोकसभा के लिए मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से चुने गये और साथ ही देश के रक्षामंत्री भी रहे। मुलायम सिंह यादव ने अपने बुलन्द हौसलों एवं ईमानदारी से समाजवादी पार्टी को प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बनाया और 3 बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए जनहित मेंजनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया। प्रदेश महासचिव विधायक अताउर्रहमान, प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, सुशीला सरोज, सुनील सिंह यादव ‘साजन’, पूर्व मंत्री आरके चौधरी, के साथ हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *