Home > स्थानीय समाचार > अज्ञात महिला की हत्या कर जंगल में फेंका शव, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

अज्ञात महिला की हत्या कर जंगल में फेंका शव, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

लखनऊ। काकोरी में टीएसएम अस्पताल के पास स्थित समदा जंगल में रविवार सुबह 40 साल की विवाहिता का शव मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के मुताबिक, महिला की गला घोंटा गया, इसके बाद सिर पर कई वार किए गए हैं। ग्रामीणों ने सामूहिक दुष्कर्म की आशंका भी जताई है। वहीं, सूचना के बाद दो थानों की पुलिस सीमा विवाद में काफी देर तक उलझी रही। अधिकारियों की फटकार के बाद काकोरी पुलिस ने शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन असफल रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक काकोरी प्रमोद कुमार मिश्रा के मुताबिक, टीएसएम अस्पताल समदा गांव के जंगल में अज्ञात महिला के शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने सुबह दी थी। पुलिस ने शिनाख्त के लिए पुलिस ने समदा, अनौरा, बेगमगंज, चकौली, कलिया खेड़ा, मौदा, प्यारेपुर, डिघिहा सहित दर्जनभर गांवों के ग्रामीणों को बुलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। महिला के गले पर रस्सी से कसने के निशान पुलिस के मुताबिक, महिला के गले पर रस्सी से कसने के निशान है। वहीं, सिर चोट के निशान भी मिले है। पुलिस के मुताबिक, शव दो दिन पुराना लग रहा है। महिला के शरीर पर साड़ी, ब्लाउज, स्वेटर, पैर में पायल व बिछिया है। एएसपी ग्रामीण विक्रांत वीर ने निरीक्षण किया। पुलिस को आशंका है कि महिला आसपास के जिले की है। हत्या के बाद शव यहां फेंका गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने महिला की पहचान के लिए आसपास के जिलों के थानों में दर्ज गुमशुदगी की जानकारी भी मंगवाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *