Home > स्थानीय समाचार > अचूक हथियार बनेगा राफेल :- मंहत देव्यागिरी

अचूक हथियार बनेगा राफेल :- मंहत देव्यागिरी

धीरेन्द्र मिश्रा/अवध की आवाज

लखनऊ। भारतीय सेना में आधुनिक और शक्तिशाली युद्ध विमान राफेल को शामिल किये जाने पर महंत देव्यागिरी की अगुआई में मनकामेश्वर मंदिर परिसर में विशेष पूजा पाठ का आयोजन किया गया। महंत देव्यागिरी ने कहा कि दुश्मनों के लिए राफेल काल है। राफेल चीन और पाकिस्तान के खिलाफ हमारा अचूक हथियार बनेगा।मनकामेश्वर मठ मंदिर परिसर में बुधवार को राफेल के स्वागत में सतरंगी रंगोली सजायी गई। इस अवसर पर गौरजा गिरी ने भारत माता के रूप में तिरंगा वेशभूषा धारण कर भारतीय ध्वज हाथों में थामा। उनके समक्ष मनकामेश्वर मठ मंदिर में उपस्थित सेवादारों ने 151 दीपक प्रज्वलित कर अपने उल्लास प्रकट किया। देव्यागिरी ने आदिगंगा मां गोमती के जल, पुष्प, हल्दी, रोली, अक्षत से भारत माता का अभिषेक कर बताया कि यह पांच राफेल भारत मां के ऐसे शक्तिशाली अस्त्र है जो युद्ध ही नहीं शान्ति बनाए रखने में भी अहम भूमिका अदा करेंगे। सीमा के देशों के साथ शक्ति संतुलन बनाए रखने में राफेल, अहम भूमिका अदा करेंगे। नि:संदेह राफेल से हर भारतीय का शीर्ष गर्व से उठ गया है। इस अवसर पर जीतेन्द्र शर्मा, रोहित सिंह, राहुल कुमार, गौरव गुप्ता, शुभम शर्मा, अभिषेक, विभव सिंह, सौरभ, विनोद कुमार सहित अन्य ने घंटे घड़ियाल और शंखनाद के बाद भारत माता की जय व भारतीय सेना की जय के साथ विश्व शान्ति के नारे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *