Home > स्थानीय समाचार > भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन “विजयलक्ष्य 2019” अभियान की लांचिंग आगामी 17 जनवरी को करेंगी -सुभाष यदुवंश

भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन “विजयलक्ष्य 2019” अभियान की लांचिंग आगामी 17 जनवरी को करेंगी -सुभाष यदुवंश

अरुणांचल प्रदेश के तवांग से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी कार्यक्रम की लॉन्चिंग
लखनऊ | भाजयुमो की विजय लक्ष्य 2019 कार्यक्रम की शुभारंभ के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश जी दिव्य कुम्भ, भव्य कुंभ की नगरी प्रयागराज में इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहेंगे। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश जी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक स्थलों में से दिव्य एवं भव्य संगम नगरी प्रयागराज में विजयलक्ष्य की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन से द्विपक्षीय संवाद भी करेंगे। जिसमें उत्तर प्रदेश के सभी 94 संगठनात्मक जनपदों में लाइव कार्यक्रम चलेगा एवं काशी क्षेत्र के सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी और जिले के पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। विजय लक्ष्य 2019 को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश इस कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश के दिव्य एवं भव्य नगरी प्रयागराज में इस कार्यक्रम को करेंगें। उत्तर प्रदेश के समस्त 94 संगठनात्मक जिलों के मुख्यालय के मुख्य स्थान पर सभी जिलों के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी LED स्क्रीन के माध्यम से इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण करेंगे। उत्तर प्रदेश में पहली बार भाजपा युवा मोर्चा ऐसा ऐतिहासिक कार्यक्रम करने जा रहा है। जिसमें प्रदेश के युवा के द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए जाएंगे और यह कार्यक्रम सबसे उच्च स्तरीय कार्यक्रम होगा। भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी धनजंय शुक्ला ने यह जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के पदाधिकारी भाजयुमो प्रदेश के महामंत्री हर्षवर्धन सिंह, प्रदेश के महामंत्री देवेंद्र पटेल, प्रदेश के उपाध्यक्ष वरुण गोयल प्रदेश उपाध्यक्ष आयुषी श्रीमाली प्रदेश के मंत्री सतेंद्र नागर , प्रदेश संयोजक अनुभव द्विवेदी सहित लगभग प्रदेश के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। भाजयुमो काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश राजभर और क्षेत्रीय पदाधिकारी और प्रयागराज के आसपास के जिलो के अध्यक्षों प्रयागराज महानगर जिला अध्यक्ष विनय मिश्रा, जिला अध्यक्ष यमुनापार विवेक शुक्ला गंगापार अनुरुद्ध पटेल और जिले के पदाधिकारी की मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *