Home > स्थानीय समाचार > लखनऊ नगर निगम ने हटाए अवैध कब्जे

लखनऊ नगर निगम ने हटाए अवैध कब्जे

लखनऊ | ग्राम-अमौसी, तहसील-सरोजनी नगर, जिला-लखनऊ की खसरा संख्या-3717 क्षेत्रफल 0.721 हेक्टेयर ऊसर दर्ज भूमि की 15000 वर्गफुट भूमि को बाउण्ड्रीवाल से घेरकर उसमें राम सुरेश यादव द्वारा 06 दुकाने व मकान बनाकर अवैध कब्जा कर लिया गया था तथा उसी खसरा संख्या की 600 वर्गफुट भूमि राम सुरेश यादव द्वारा मदन लाल श्रीवास्तव को विक्रय कर दी गयी, जिसपर 04 दुकाने बनाकर अवैध कब्जा कर लिया गया था। उक्त अवैध कब्जेदार को अवैध कब्जा हटाने हेतु नोटिसे दी गयी | परन्तु उक्त अवैध कब्जेदारों द्वारा अवैध कब्जा हटाये जाने के बजाय समय-समय पर अवैध निर्माण कराया जाता रहा। राम सुरेश यादव की प्रवृत्ति नगर निगम भूमि पर अवैध कब्जा किये जाने की होने के कारण लखनऊ नगर निगम द्वारा उसे भू-माफिया में सूचीबद्ध कर जिलाधिकारी लखनऊ को कार्यवाही हेतु भेजा गया था। उक्त के अतिरिक्त ग्राम-अमौसी की खसरा संख्या-2980 क्षेत्रफल 0.228 हेक्टेयर ऊसर दर्ज भूमि पर बाउण्ड्रीवाल आदि बनाकर 07 व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जे किये गये थे। उक्त अवैध कब्जें को थानाध्यक्ष, थाना-सरोजनी नगर, लखनऊ व पुलिस बल तथा पी0ए0सी0 की उपस्थिति में आज दिनांक 26.09.2018 को तहसीलदार, लखनऊ नगर निगम द्वारा हटा दिया गया। उक्त भूमि की बाजारू कीमत लगभग 06 करोड़ रूपये होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *