Home > मध्य प्रदेश > लंबे समय बाद गुंडों की धांसू एंट्री, देर रात सड़कों पर नाचते दिखे रणवीर-अर्जुन

लंबे समय बाद गुंडों की धांसू एंट्री, देर रात सड़कों पर नाचते दिखे रणवीर-अर्जुन

बॉलीवुड | एक्टर अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड के निर्माता फिल्म की स्क्रीनिंग कर रहे हैं। गुरुवार रात भी फिल्म की एक और स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारों को स्पॉट किया गया। लेकिन इस स्क्रीनिंग पर अर्जुन ने रणवीर सिंह के साथ धांसू एंट्री मारी। दोनों की स्पेशल बॉन्डिंग ने फिल्म गुंडे की यादें ताजा करवा दी। इस दौरान अर्जुन ब्लैक टीशर्ट के साथ ब्लू डेनिम और कैप पहने हुए बेहद हैंडसम दिखे। वहीं, हर बार अपने लुक से सुर्खियां बटोरने वाले रणवीर स्क्रीनिंग में ऑल ब्लैक लुक में काफी कूल नजर आए। यहां दोनों फुल मस्ती के मूड में नजर आए। दोनों स्टार्स ने मीडिया के सामने खूब डांस भी किया। रणवीर के साथ मौका मिलते ही अर्जुन भी रणवीर के रंग में रंग गए। कैमरे के सामने रणवीर और अर्जुन ने अली अब्बास जफर को किस करते हुए पोज दिए। दरअसल, तीनों ने फिल्म गुंडे में एक-साथ काम किया था। बता दें कि रणवीर और अर्जुन फिल्म गुंडे में साथ नजर आए थे। इसके बाद दोनों अकसर पब्लिक में मस्ती करते दिखाई देते थे। लेकिन पिछले कई दिनों से उनका यह ब्रोमांस दिखा नहीं था। बीते दिनों दोनों में अनबन की खबरें भी सामने आई थीं। लेकिन बाद में रणवीर ने कन्फर्म किया था कि दोनों अपनी-अपनी फिल्मों में व्यस्त होने के कारण साथ में समय नहीं बिता पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *