Home > पूर्वी उ०प्र० > लक्ष्य हमारा-मोदी दोबारा का नारा लगाते हुए आज भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने विजय लक्ष्य 2019 कार्यक्रम की पूरे देश मे लांचिंग की

लक्ष्य हमारा-मोदी दोबारा का नारा लगाते हुए आज भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने विजय लक्ष्य 2019 कार्यक्रम की पूरे देश मे लांचिंग की

लखनऊ/प्रयागराज | विजय लक्ष्य 2019 कार्यक्रम का राष्ट्र व्यापी शुभारंभ भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम महाजन जी ने अरूणाचल प्रदेश से किया। इस कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश के सभी संगठनात्मक 94 जिलों में इसका लाइव प्रसारण प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश जी के नेतृत्व में किया गया। विजय लक्ष्य 2019 कार्यक्रम के लांचिंग के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल दिव्य कुम्भ,भव्य कुम्भ प्रयागराज के अंदर हरिहर गंगा आरती समिति स्थान पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने कहा उत्तर प्रदेश में भाजयुमो ने पहली बार इतना विराट कार्यक्रम धार्मिक तीर्थस्थल प्रयागराज में किया है जोकि एक ऐतिहासिक कार्यक्रम हुआ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने अरूणाचल प्रदेश में इस कार्यक्रम की लांचिंग किया और पूरे देश के युवा कार्यकर्ताओं एवं नमो वालेंटियर से द्विपक्षीय संवाद भी किया।प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा युवा है और इस बार फिर युवाओं ने ठान लिया है कि एक बार फिर देश की बागडोर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथ मे देनी है | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश जी ने नेशन नमो वालेंटियर के द्वारा नमो ऐप्प के जरिये नए युवाओं को जोड़ने का कार्य भी किया जिसमें अधिक से अधिक युवाओं ने इसमें भाग लिया। विजय लक्ष्य 2019 कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश जी युवा संवाद के लिए आरडी सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन , बसमहुआ, सहसों,प्रयागराज में जाकर युवाओं से संवाद किये और नए युवाओं को नमो ऐप्प के जरिये जोड़ने का कार्य भी किये साथ मे उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाये गए योजनाओं के बारे में बताया एवं युवाओं के लिए चलाए गए योजनाओं के बारे में भी बताया। भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी धनजंय शुक्ला ने यह जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के पदाधिकारी भाजयुमो प्रदेश के महामंत्री देवेंद्र पटेल, जी प्रदेश उपाध्यक्ष आयुषी श्रीमाली जी प्रदेश के मंत्री सतेंद्र नागर भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश राजभर प्रदेश संयोजक प्रशिक्षण प्रकोष्ठ अनुभव द्विवेदी, सन्तोष जयसवाल,सचिन अवस्थी अंजली द्विवेदी लगभग प्रदेश के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे । काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारी और प्रयागराज महानगर अध्यक्ष विनय मिश्रा और जिले के पदाधिकारी की मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *