Home > पूर्वी उ०प्र० > करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक झुलसा मधुबन

करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक झुलसा मधुबन

विरेन्द्र प्रजापति मधुबन(मऊ)-स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव कुंडा शरीफपुर में शुक्रवार को नवनिर्मित मकान के दिवार की सफाई करते समय करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक मजदूर झुलस गया। झुलसे मजदूर को समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया। स्थिति को गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अन्तर्गत गांव कुंडा शरीफपुर में मोनू पुत्र शर्मा, निवासी कमधनेवा शुक्रवार को कुंडा शरीफपुर में नवनिर्मित मकान के दीवार की सफाई कर रहे थे कि अचानक करंट प्रवाहित तार के चपेट में आ कर बुरी तरह से झुलस गया। झुलसे युवक को आसपास के लोगों ने आनन-फानन में समूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *