Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > स्वामी नरायन छपिया धाम में डिप्टी सी एम ने पहुचकर किया दर्शन ।

स्वामी नरायन छपिया धाम में डिप्टी सी एम ने पहुचकर किया दर्शन ।

मोहम्मद मैनुद्दीन खान
गोण्डा:- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भगवान घनश्याम महराज की जन्मस्थली स्वामिनारायण मंदिर में पहुंच कर भगवान का दर्शन किया। मंदिर के महंत ब्रम्हचारी स्वामी वासुदेवानंद जी महराज और ब्रम्हचारी स्वामी हरिस्वरूपा नंद महाराज वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। महंत स्वामी ने उप मुख्यमंत्री को साफा बांध कर आशीर्वाद दिया। उन्होंने भगवान् घनश्याम महाराज की प्रतिमा और अंग वस्त्र भेट किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान् घनश्याम महाराज का मानवता का दिया गया संदेश आज भी प्रासंगिक हैं। भगवान् की जन्म स्थली छपिया और कर्म स्थली गुजरात को बनाया। महंत स्वामी ने आभार व्यक्त किया।

कैबिनेट मंत्री समाज कल्याण रमापति शास्त्री प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल, विधायक प्रभात वर्मा को पट्टा प्रदान किया। एस डी एम जगदम्बा सिंह, सी ओ एस के रवि, एस ओ बृजेन्द्र पटेल चोकी प्रभारी जितेन्द्र यादव अयोध्या प्रसाद माधव राम तिवारी, प्रहलाद तिवारी, पप्पू तिवारी, उमेश पाण्डेय, अभिमन्यु पटेल, चिराग भाई, अम्बा लाल भाई, अम्बुज पटेल, राकेश वर्मा, विक्रम, विष्णु सिंह, चिंता राम वर्मा, दीपक, ठाकुर प्रसाद, विद्या राम वर्मा, भगवानदीन मिश्रा, रक्षा राम पटेल, बब्बू मिश्रा, महेश यादव सहित अनेक लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *