Home > पूर्वी उ०प्र० > स्मृति ईरानी पाकिस्तानी…पर कांग्रेस नेता पर केस

स्मृति ईरानी पाकिस्तानी…पर कांग्रेस नेता पर केस

अमेठी (यूएनएस)। जिले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को पाकिस्तानी कहने पर कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। दीपक सिंह संजय गांधी अस्पताल को बंद करने के खिलाफ पिछले 3 दिन से आंदोलन में बैठे हुए हैं। उन्होंने मंगलवार को कहा था-राहुल गांधी और प्रियंका लोगों का दर्द समझते हैं। किसी ईरानी पकिस्तानी से कोई मतलब नहीं है। दीपक सिंह का यह बयान वायरल होने के बाद जिले के भाजपा महामंत्री केशव सिंह ने गौरीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस पर एनसीआर दर्ज हुई है। इसमें उन्होंने कहा है कि केंद्र की एक सम्मानित मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी के खिलाफ दीपक सिंह ने आपत्तिजनक टिप्पणी की। उनको पाकिस्तानी कहा। यह किसी भी भारतीय के लिए गहरी चोट है। भाजपा नेता की शिकायत पर गौरीगंज थाने में धारा-499 और 500 के तहत एनसीआर दर्ज हुई है। अमेठी में संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस सरकार ने कैंसिल कर दिया है। इस वजह से अस्पताल बंद हो गया। इस बंदी के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व एमएलसी और राहुल गांधी के करीबी दीपक सिंह सत्याग्रह आंदोलन पर बैठ गए थे। 3 दिन तक वह सीएमओ ऑफिस में आंदोलन में बैठे रहे। उन्होंने अस्पताल को लाइसेंस बहाल करने की मांग की है। दीपक सिंह ने कहा- हम संवेदनहीन नहीं हैं। हमारे नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लोगों का दर्द समझते हैं। उनके परिवार की परपाटी दर्द समझने की रही है। वह बच्चा (जिसकी मां की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई) भी अमेठी परिवार का हिस्सा है। किसी ईरानी पकिस्तानी से कोई मतलब नहीं है। उस बच्चे की जिम्मेदारी भी हमारे परिवार की है।अमेठी में हम सबने न्याय करना सीखा है।
वहीं, भाजपा नेता केशव सिंह का आरोप है कि केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी के खिलाफ एमएलसी दीपक सिंह ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें पाकिस्तानी कहा था। जो किसी भी भारतीय के लिए गहरी चोट है। एमएलसी के इस बयान पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश है। एनसीआर दर्ज होने के मामले को लेकर दीपक सिंह ने प्रेसवार्ता की है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कौन सा वीडियो वायरल है। यह मुझे पता है कि मेरे ऊपर एक एनसीआर दर्ज हुई है। लेकिन हमे गर्व कि हम भारतवासी है। हमे गर्व है कि हमारे देश दुनिया के सबसे बेहतर सविंधान दिया है। हमे उस सविंधान की बहुत सी धाराओं पर गर्व है। हम अमेठी के लिए, अमेठी वासियों के लिए सत्या ग्रह करेंगे। हमारी किसी बात को लेकर भाजपा के महामंत्री को दर्द है या भाजपा के महामंत्री की दीदी को दर्द है तो मैं अपनी बात को फिर से दोहराता हूं। उन्होंने कहा कि हम अपने सविंधान के अनुरूप अपनी बात आजादी के साथ बिना डरें कहेंगे। उस हमारे सविंधान अगर किसी को चीनी को, पकिस्तानी को, ईरानी को तकलीफ होती है। तो मुझे उससे कोई तकलीफ नहीं है। अगर हमे जेल भी भेज दिया जाए, तो हम अमेठी के लिए जेल से भी सत्याग्रह करेंगे। क्योंकि हमें किसी बात से डर नहीं है। हमारे नेता राहुल गांधी कहते हैं कि डरो मत, आगे बढ़ो। हम लड़ना जानते हैं, बिना डरे। हम माफी भी नहीं मांग सकते, क्योंकि हम माफी मांगने वाली परपाटी से नहीं आते हैं। न हम एफआईआर से डरते हैं, न किसी कानूनी कार्रवाई से, हमारा आंदोलन चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *