Home > पूर्वी उ०प्र० > चुनाव आचार संहिता लागू होने से पूर्व गरमाया नगर पंचायतों में चुनावी माहौल

चुनाव आचार संहिता लागू होने से पूर्व गरमाया नगर पंचायतों में चुनावी माहौल

मोहम्मद अशफाक

जनता के संतुष्टि के ही बल पर निकाय चुनाव में भाजपा का परचम लहराएगा:- राघवेन्द्र प्रताप सिंह
डुमरियागंज(सिद्धार्थनगर)। डुमरियागंज विधानसभा के अंतर्गत आने वाले डुमरियागंज, भारतभारी, बढ़नीचाफा नगर पंचायतों में पूर्व विधायक व प्रभारी हिन्दू युवा वाहिनी उ०प्र० राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने अभी से ही शुरू किया चुनावी शंखनाद। सुबह सुबह ही दो से तीन वार्डों में आम जनता के साथ चाय पर चर्चा करते नजर आते हैं। सुबह सुबह चाय पर चर्चा तथा भाजपा के पक्ष में वोट करने का शपथ चर्चा का विषय बना हुआ हैं। आज भारतभारी नगर पंचायत के गुरु गोरक्षनाथ नगर व मांडवीनगर में जनता के साथ चाय पर चर्चा और भाजपा के पक्ष में वोट करने का शपथ दिलाया गया। इस दौरान राघवेन्द्र सिंह ने कहां कि अभी चुनाव आचार संहिता लागू नहीं हुआ है, चुनाव आयोग ने अंतिम रूप से निर्वाचन नामावलियों के प्रकाशन के लिए 18 नवंबर की तिथि की घोषणा कर रखा हैं। लेकिन राजनीतिक दलों ने चुनाव के लिए तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं, जिसमें भाजपा काफी आगे व तेज नजर आ रही हैं। भाजपा ने अपने बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रमुख, बूथ प्रभारी, पन्ना प्रमुख आदि सहित सभी पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण के साथ में मिलकर बूथ की समीक्षा कर सम्मानित जनता से सरकार द्वारा किए जा रहे हैं लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत चर्चा कर लोगों को भाजपा की तरफ वोट करने के लिए आकर्षित करने लगे हुए है। जिसमें जनता का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है सभी नागरिक भाजपा के नीतियों से संतुष्ट व खुश नजर आ रहे हैं। जनता के संतुष्टि के ही बल पर निकाय चुनाव में भाजपा का परचम लहराएगा। आज यह जनसमर्थन का ही देन है कि जहां अन्य पार्टियों का कोई नाम लेने वाला नही हैं, वही भाजपा में प्रत्याशी व टिकट मांगने वालों की बड़ी लंबी लाइन हैं। अभी तक तीनों नगर पंचायतों के दर्जन से अधिक वार्डों में गणमान्यजनों के साथ चाय पर चर्चा किया जा चुका हैं। आमजन में सबसे ज़्यादा चर्चा का केन्द्र भाजपा के समर्थन में वोट करने का शपथ तथा सभी प्रत्याशियों द्वारा भाजपा व कमल के फूल द्वारा समर्थित प्रत्याशी का समर्थन करने का शपथ लिया जाना हैं। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, भनवापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा, मधुसूदन अग्रहरि, उदयशंकर श्रीवास्तव, अमरेंद्र त्रिपाठी, अशोक अग्रहरि, राजीव अग्रहरि, शत्रुहन सोनी, रमेश सोनी, कमलेंद्र त्रिपाठी, अजय पाण्डेय, दीपक चौधरी, के के पाण्डेय, रामविलास, माधवेन्द्र मिश्रा आदि सहित भारी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *