Home > पूर्वी उ०प्र० > सपा मुखिया का कार्यकर्ताओं ने मनाया 80 वां जन्मदिन

सपा मुखिया का कार्यकर्ताओं ने मनाया 80 वां जन्मदिन

विरेन्द्र प्रजापति
मधुबन(मऊ) | स्थानीय कस्बा स्थित सपा कार्यालय पर गुरुवार को मधुबन विधान सभा अध्यक्ष इन्द्रकैलाश व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि चन्द्रमणि यादव(गुड्डू) के साथ क्षेत्र के दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं ने सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का 80 वां जन्मदिन दिन केक काटकर मौजूद सभी लोगों का मुंह मीठा कराते हुए जन्मदिन मनाया। कस्बा स्थित सपा कार्यालय पर गुरुवार की सुबह सपाइयों ने मुलायम सिंह यादव का 80 वां जन्मदिन पर केक काटकर खुशी का इजहार किया। तथा दीर्घायु होने की कामना किया। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने नेता जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विधानसभा अध्यक्ष इन्द्रकैलाश यादव ने कहा कि नेताजी हमारे मुखिया है। जिनके दिशा निर्देश पर हम सभी कार्यकर्ता कार्य करते हैं। नेताजी हमारे मार्ग दर्शक हैं। वहीं ब्लक प्रमुख प्रतिनिधि चन्द्रमणि यादव ने कहा कि नेताजी पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव साथ हमारे पिता तुल्य है। इनके 80 वां जन्मदिन पर क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं के साथ हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु की कामनाएं करते हैं। इस अवसर पर दूधनाथ यादव, सप्पन कनौजिया, संतोष यादव, विवेक मध्देशिया समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *