विरेन्द्र प्रजापति
मऊ | सरायलखंसी थाना क्षेत्र मऊ-गाजीपुर मार्ग स्थित बढुवागोदाम चट्टी पर बुधवार की अज्ञात हमलावरों ने एक समाज सेवी की गोली मारकर हत्या कर मौके से फरार हो गए। घटना स्थल पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। बताते चलें कि बुधवार की सुबह आरटीआई कार्यकर्ता बालगोविंद सिंह (45) निवासी बढुवागोदाम अपने नजदीकी बाजार मऊ-गाजीपुर मार्ग स्थित बढुवागोदाम चट्टी पर बुधवार की सुबह चाय की दुकान पर बैठकर चाय पी रहा था कि इतने दो बाइक से चार हमलावर आये और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगें। गोलियों से युवक को छल्ली कर दिये। गोली लगते ही युवक मौके पर दमतोड़ दिया। आसपास के लोग कुछ समझ पाते कि सभी हमलावर बाइक से फरार हो गए। लोगों में अफरातफरी मची गई। आनन-फानन में घटना की खबर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस दुखद घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। इस भयावह घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोग आहत हो गए हैं।