Home > पूर्वी उ०प्र० > नवागत नगर पंचायत का पहला योग दिवस सम्पन्न मधुबन

नवागत नगर पंचायत का पहला योग दिवस सम्पन्न मधुबन

मधुबन(मऊ)-स्थानीय कस्बे पाती रोड़ स्थित मैदान में गुरुवार की सुबह अपर जिलाधिकारी देवी प्रसाद पाल की अध्यक्षता में द्वीप प्रज्वलित कर नवागत नगर पंचायत का पहला योग दिवस ड्रोन कैमरे की नजर में सम्पन्न हुआ।.
जहाँ देश अपना चौथा विश्व योग दिवस मनाया वहीं मधुबन नगर पंचायत की अध्यक्ष माधुरी मध्देशिया के देखरेख में पहला योग दिवस सम्पन्न हुआ, जिसके संयोजक उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह व सभा का संचालक राजेश श्रीवास्तव रहे।द्वीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए बेगलुरू से आर्ट ऑफ लिविंग के योग शिक्षक राजीव रंजन ने विश्व योग दिवस के अवसर पर काफी संख्या में उपस्थित लोगों को करो योग रहे निरोग के बारे में बताते हुए शीर्षासन, अनुलोम विलोम, कपाल भाती आदि के बारे में बताया और रोगों से कैसे दुर रहा जा सकता है। जिसके बारे मे बताया। जिसमें मुख्य रूप से तहसीलदार हरिश्चन्द्र त्रिपाठी, मधुबन वि.डी.ओ.सुबेदिता सिंह, रजिस्टार महोदय,स्थानीय विधानसभा के विधायक व कैविनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के प्रतिनिधि शिव प्रकाश उपाध्याय, भाजपा नेता भरत भैया, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चन्द्रमड़ी यादव(गुड्डू),रामायन यादव,पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अखिलेश सिंह राठौर, भाजपा नेता उत्पल राय, प्रशांत गुप्ता प्रधान दरगाह, भुल्लन सिंह वरिष्ठ पत्रकार, डा.रविन्द्र सिंह, सपा के सुनिता सिंह, जनार्दन सिंह, आदि लोग काफी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *