Home > पूर्वी उ०प्र० > जिलाधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार ने किया किया धान केंद्रों का आकस्मिक निरिक्षण

जिलाधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार ने किया किया धान केंद्रों का आकस्मिक निरिक्षण

मऊ |  जिलाधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार द्वारा आज से प्रारम्भ हो रही धान के क्रयो का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर आज से जनपद के 60 केन्द्रों पर धान की खरीद की जायेगी। जनपद मऊ मे कुल 72100 मि0टन धान खरीद का लक्ष्य है जिसमे 9 केन्द्र खाद्य विभाग के, 34 पी0सी0एफ0 के, 2 कर्मचारी कल्याण निगम, 2 एन0सी0ई0एफ0 के, 2 पी0सी0एफ0 के, 9 भारतीय खाद्य निगम द्वारा प्राइवेट नेडा द्वारा खरीद की जाती है। जिलाधिकारी ने आज टड़ियांव पी0सी0एफ0 के क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया गया वहां पर जिलाधिकारी सख्त निर्देश दिये कि सभी केन्द्रों पर काटो झरना मास्चर मशीन, कैन सहित पानी की व्यवस्था अवश्य रहनी चाहिए। जिलाधिाकारी ने सभी केन्द्र प्रभारियो को सख्त निर्देश दिये कि सभी छोटे बडे किसानों का धान अवश्य लें कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। जिलाधिकारी ने सभी क्रय केन्द्रो पर यह लिखने के निर्देश दिये कि पन्द्रह रूपये प्रति कुन्तल किसान को मूल्य के अतिरिक्त मिलेगा। उक्त अवसर पर डिप्टी आर0एम0ओ0 सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *