Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > मसकनवा गेहूँ क्रय केंद्र का विधायक प्रभात वर्मा ने किया औचक निरीक्षण

मसकनवा गेहूँ क्रय केंद्र का विधायक प्रभात वर्मा ने किया औचक निरीक्षण

मोहम्मद मैनुद्दीन खान
मसकनवा गोण्डा :-खाद्य एवं रशद विभाग विपणन शाखा मसकनवा गेहूँ क्रय केंद्र का विधायक प्रभात वर्मा ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गेहूँ खरीद की जानकारी ली और किसानों की समस्याओं को सुना। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा है कि किसानों का गेहूँ सही समय पर खरीद कर उसका भुगतान तय समय सीमा के अनुसार दिया जाय। उन्होंने गोदाम प्रभारी विजय यादव से खरीदे गये गेहूँ और खरीद पंजिका और अभिलेख का निरीक्षण किया। खरीदे गये गेहूँ की जानकारी ली। गोदाम प्रभारी ने बताया कि कि अब कुल 1060 कुंतल गेहूँ की खरीदारी की गयी है। भा जा पा जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्रा ने कहा कि कोई भी किसान यदि केन्द्र पर गेहूँ लेकर आये तो आये तुरंत उसके गेहूँ की खरीदारी की जाय। विधायक और जिलाध्यक्ष ने किसानों की समस्याओं को सुना। केन्द्र पर किसानों के लिए पेयजल व्यवस्था को भी देखा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। किसानों को पूरा लाभ मिले। केन्द्र पर सब कुछ सही मिला।पूर्व प्रमुख बाबू राम, मंडल अध्यक्ष दिनेश शुक्ल,भाजयुमो विधानसभा अध्यक्ष अम्बुज पटेल, राजन सिंह, जितेन्द्र पाण्डेय, राकेश वर्मा, दारा वर्मा, अंकुश मिश्र विक्रम, दीपक, ठाकुर प्रसाद, विद्या राम वर्मा, भगवानदीन मिश्रा, रक्षा राम पटेल, बब्बू मिश्रा, महेश यादव, अडवानी, संत राम सहित अनेक किसान रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *