Home > पूर्वी उ०प्र० > लेखपाल संघ का चुनाव सम्पन्न

लेखपाल संघ का चुनाव सम्पन्न

बिल्थरारोड (बलिया)-उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का तहसील स्थानीय तहसील सभागार मे बुधवार को सम्पन्न हुआ। जिसमें अगला द्विवार्षिक नए पदाधिकारियों का चुनाव जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्वी जोन राम पूजन राम व जिला मंत्री छट्ठू यादव की देख-रेख में सम्पन्न हुआ। जिसमें हरिकेश सिंह-अध्यक्ष, रामश्रीगार राम-वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनय प्रताप श्रीवास्तव-कनिष्ठ उपाध्यक्ष, आलोक रंजन-मंत्री, राकेश कुमार शर्मा-उप मंत्री, विष्णु हरिप्रसाद-कोषाध्यक्ष व कुमारी प्रमिला- आय ब्यय निरीक्षक निर्वाचित की गई। इस चुनाव में अध्यक्ष व मंत्री को छोड़ सभी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। हरिकेश सिंह को तीसरी बार ताज पहनने का मौका मिला।
इस मौके पर रसड़ा से चौधरी विजय कुमार, मार्कण्डेय दीक्षित, राम वृक्ष चौहान, विपिन विहारी राय, देवेन्द्रनाथ राय, तहसील बांसडीह से निर्भय नारायण सिंह, रामजी पांडेय, तहसील सिकन्दर पुर से अरुण कुमार सिंह, बृजेन्द्र कुमार राय, पतरु राम, तहसील बैरिया से राजाराम सिंह, मदन यादव, विवेक यादव, बलिया सदर से विश्वामित्र सिंह, विनय दुबे, प्रेम कुमार शर्मा, सुरेश पासवान, उमा शंकर राम, रविन्दर राम, अजीत सिंह, पूजा सिंह, विनोद यादव, पूजा यादव, अर्जुन राम, दिलीप राम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *