Home > अपराध समाचार > लड़कियों पर फब्तियां कसने वाले व्यक्ति को एंटी रोमियो टीम ने किया गिरफ्तार

लड़कियों पर फब्तियां कसने वाले व्यक्ति को एंटी रोमियो टीम ने किया गिरफ्तार

मोहम्मद खालिद

खोड़ारे गोण्डा | प्रभारी निरीक्षक महोदय खोड़ारे के कुशल निर्देशन में एंटी रोमियो टीम के प्रभारी उप निरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता मय हमराही कांस्टेबल अंकित राय व महिला कांस्टेबल जयामल, गीतांजलि के साथ संतराम इंटर कॉलेज धारी घाट विद्यालय में लड़कियों को आत्मरक्षा के बारे में बताने हेतु जा रहे थे कि सूचना मिली कि घारीघाट चौराहे पर एक व्यक्ति आने जाने वाली लड़कियों पर फब्तियां कस रहा है। इस सूचना पर एंटी रोमियो टीम मौके पर गई तो देखा कि उक्त व्यक्ति आने जाने वाली लड़कियों पर फब्तियां कस रहा है उक्त व्यक्ति को एंटी रोमियो टीम द्वारा पकड़ा गया नाम पता पूछने पर आसाराम यादव पुत्र दुर्गेश यादव निवासी ग्राम केशव नगर ग्रंट थाना खोडारे गोंडा बताया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान अंतर्गत धारा 294 IPC में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *