Home > पूर्वी उ०प्र० > अध्यक्ष किताबुनिशा ने होली पर्व से पूर्व होली कमेटियों के पदाधिकारियों से नगर पालिका में मीटिंग का किया आयोजन

अध्यक्ष किताबुनिशा ने होली पर्व से पूर्व होली कमेटियों के पदाधिकारियों से नगर पालिका में मीटिंग का किया आयोजन

इकबाल खान
बलरामपुर ।नगर पालिका अध्यक्ष किताबुनिशा के द्वारा होली पर्व से पूर्व होली कमेटियों के पदाधिकारियों तथा गणमान्य नागरिकों और अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई। होली पर्व में सफाई पानी,पथ प्रकाश आदि व्यवस्थाओं किए जाने हेतु सुझाव प्राप्त किए गए। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बलरामपुर किताबुनिशा द्वारा बताया गया कि नगर के सभी होलिका स्थलों के आस-पास सफाई एवं चूने का छिड़काव कराया जाएगा होली के दिन प्रात 9:00 बजे रात्रि तक पेयजल आपूर्ति तथा विद्युत ना रहने पर जगनेटर के माध्यम से जल आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी नगर के सभी होलका स्थलों पर ढाई कुंटल लकड़ी पालिका द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी नगर पालिका परिषद के प्रतिनिधि शाबान अली द्वारा बताया गया कि सावन अली द्वारा बताया गया कि नगर के मुख्य मार्गो तथा अन्य स्थानों पर पालिका में उपलब्ध संसाधनों से पथ प्रकाश व्यवस्था कराई जा रही है विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर जब नजर के माध्यम से होली पर्व में मुख्य मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष किताबुनिशा ने होली पर्व के पूर्व आयोजित बैठक मे कहा कि होली प्यार आपसी सौहार्द बढ़ाने का त्यौहार है इस त्यौहार को हम लोग को मिल जुल कर शान्ति पूर्ण रूप से मनाएं।यदि कोई व्यक्ति रंगों से परहेज करता है तो किसी को जबरदस्ती रंग ना लगाए कोई ऐसा कार्य किसी को नहीं करना चाहिए जिससे किसी भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे नगर में हमेशा सभी पर्व सभी धर्म के लोग प्रेम मोहब्बत से मनाते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज बिहारी शुक्ला विशिष्ट अतिथि मंगल बाबू ,राजकुमार एडवोकेट,रघुनाथ प्रसाद शुक्ला, राम मनोरथ मिश्रा,बृजानंद जी महाराज, मदन गोपाल शास्त्री,अजय कृष्ण पांडे, राम फेरम मिश्र लिपिक ,पालिका अधिवक्ता राधेश्याम मिश्रा, एडवोकेट सुशील कुमार पाठक, श्याम गोपाल सक्सेना,सुनील कुमार अधिशासी अभियंता विद्युत खंड बलरामपुर, सरदार अजीत सिंह एवं होलिका महोत्सव समिति के पदाधिकारी होली कमेटी के पदाधिकारियों का माल्यार्पण अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली समस्त सभासद गणों राकेश कुमार जयसवाल अधिशासी अधिकारी द्वारा माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत अभिनंदन किया गया।इस अवसर परध्रुव जी, नजीर राईनी, विनोद गिरी कमलेश सिंह, संजय मिश्रा, मोहम्मद वकील अंसारी,राघवेंद्र कांत सिंह, सुभाष पाठक,पुनीत मिश्रा, खलीकउररहमान, श्रद्धानंद सिंह, मोहम्मद शरीफ, माधव प्रसाद कश्यप,कुलदीप कुमार वर्मा सभासद और शफीक अहमद, शान मोहम्मद,मो माबूद,रवि मिश्रा,अजीत कुमार त्रिपाठी,अब्दुल कलीम,इरशाद अहमद,दिलशाद अहमद, शमशाद अहमद,जगदीश तिवारी आदि सभासद प्रतिनिधि व तारिक पठानऔर नगर पालिका परिषद के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *