(बलिया)- स्थानीय कस्बे टाउन हॉल बापू भवन में आज शेरे बलिया, चित्तू पांडेय की 123 वीं जयंती अवसर पर विचार गोष्टी का आयोजन किया गया। जहा मुख्य अतिथि के रूप में माo इंद्रेश जी बलिया सांसद भारत सिंह और विधायक सुरेन्द सिंह समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। बलिया शेरे बलिया चितु पांडेय की 123 वीं जयन्ती पर आयोजित बापू भवन में विचार गोष्ठी के कार्यक्रम में पहुचे मा० इन्द्रेश ने कह कांग्रेस ने पाकिस्तान के हमले के बाद भारत के भू भाग को POK बनाया और चाईना के हमले के बाद COK बनाया इसलिए कांग्रेस का संघ को गाली देना एक परम्परागत कैरेक्टर बना गया है कांग्रेस के नेता संघ से सबक और सदाचार सीखे और उनको सद्द्बुद्दी आये की सलाह दी। इन्द्रेश ने कहा जिन्ना ने देश का विभाजन कराया और कांग्रेस उस विभाजन में सामिल थी इस लिए जिन्ना कभी देश के लिए महापुरुष नही हो सकते न है जिन्ना विभाजन के दोशी है जिन्ना का जिन्न हटना चाहिए| मुसलमानों ने कहा है अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए बाबरी के नाम से अयोध्या फैजाबाद पुरे हिंदुस्तान में कही नही बनना चाहिए| मस्जिद्द अयोध्या से बहार कही भी बनायीं जाए। जयंती में आये बैरिया विधयक सुरेंद सिंह से मीडिया ने जब बात की तो उन्होंने सपा बसपा और कांग्रेस को अपने बेबाक शब्दों से एक के बाद एक प्रहार करने लगें कि बार फिर राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा की सौभाग्य है जो राहुल गाँधी अपने को pm का प्रत्याशी के रूप में बात कर रहे है यदि वो PM नहीं बनेगा तो देश का दुर्भाग्य होगा, राहुल गाँधी नाच के दरोगा की तरह से PM बनेगा ड्रामा का दरोगा है उसने कर्नाटक में बैल गाड़ी चला कर बता दिया है की मै गडवाल अच्छा बन सकता हूँ देश का कर्ण धार नही | वो नेहरु परिवार का वरासती वरासत कराया हुआ नेता है वो नेहरु परिवार का बेटा है इस लिए नेता है यदि सपा बसपा में होते तो उन्हें कोई ब्लाक अध्यक्ष से ज्यादा कुछ नही बनता| सोनिया को अपने मैय्के इटली के प्रति प्रेम बताते हुए इटली की महिला को देश चलाने का सासन देना अछि बात नही है| मायवती के पास थोडा भी स्वाभिमान और सम्मान होता तो नारी के अपमान करने वाले व्यक्ति के साथ समायोजन और गठबंधन करना अपने व्यक्तित्व को गन्दा करना है| वही ओम प्रकाश राजभर पर तंज कसते हुए निशाना साधा और कहा कि राजभर गंदे चश्मे से देखते है अपने परिवार के लिए टिकट न मांगे राज भर समाज उनकी मदद कर रहा है अब आप स्वयंम नेता हो जाये बेटा भी नेता बहु नेता पत्नी नेता हो जाये भगवान करे मुलायम सिंह जैसा ब्लाक अध्यक्ष परिवार हो जाये। आज जो स्काट लेकर चल रहे है सलूट ले रहे है मंत्री है वो भाजपा का देन है| जिन्ना पर बोले जिन्ना भक्त को इस देश में रहने का अधिकार नही है अगर है तो उनको जिन्ना के देश पाकिस्तान में भेजने की व्यवस्था होनी चाहिए जिन्ना समाज का जिन्न है|
बलिया से विवेक जयसवाल की रिपोर्ट