मधुबन(मऊ)-स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बखरिया निवासी अमरनाथ (42) पुत्र सुदर्शन साहनी पिछले दिनों छत से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। जहां वाराणसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया।
बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के बखरिया गांव निवासी अमरनाथ साहनी गुरूवार की रात छत से उतर रहे थे कि अचानक पैर फिसल गया जिसके चलते गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे आनन फानन में उपचार के लिए पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबन लाए। इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव ले जाया गया।जहां से उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। उसके बाद अमरनाथ के परिजन उनका इलाज वाराणसी स्थित एक अस्पताल में करा रहे थे। इसी बीच शनिवार को उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु से उनके परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेंज दिया। छत से गिरने से हुई मौत से जहां परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।