Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर की छठी माई

उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर की छठी माई

मोतीगंज गोंडा। बिहार सहित पूरे देश में महापर्व छठ व्रत की शुरुआत 31 अक्टूबर से शुरू शुरू हुआ था जो। शहर हो या गांव कोई भी इस व्रत से अछूता नहीं है। इस पर्व को लेकर लोगों के अंदर काफी उत्‍साह नजर आ रहा है। लोगों ने पहले से ही अपने आसपास के तालाब, नदी व अन्‍य गड्ढों की साफ सफाई करनी शुरू कर दी थीमोतीगंज थाना क्षेत्र के भवारिया पारा गांव की कुछ महिलाओं ने बताया कि
छठ का व्रत 31 अक्टूबर से नहाय खाय के साथ शुरू हुआ और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य के साथ यानी 3 नवम्बर के सुबह तक चला
। 2 नवम्बर को डाल का छठ शाम को शुरू होगा। वही व्रत के दूसरे दिन संध्या के समय व्रती अपने घाट की पूजा करती हैं और शाम को खीर और रोटी बनायी जाती है। मोटे तौर पर कहें तो खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू करती हैं।
माना जाता है कि इस खीर और रोटी के प्रसाद का बड़ा महत्व है। साथ ही यह प्रसाद खाने के बाद जो व्रत करते है वे जमीन को ही अपना आसान बनाते हैं या लकड़ी की चौकी को। पहले यह व्रत बिहार के गंगा के घाट से शुरू होता था। आज पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।
क्‍यों मनायी जाती है छठ पूजा
कार्तिक मास की षष्टी को छठ मनाई जाती है। छठे दिन पूजी जाने वाली षष्ठी मइया को बिहार में आसान भाषा में छठी मइया कहकर पुकारते हैं। मान्यता है कि छठ पूजा के दौरान पूजी जाने वाली यह माता सूर्य भगवान की बहन हैं। इसीलिए लोग सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मैया को प्रसन्न करते हैं। वहीं, पुराणों में मां दुर्गा के छठे रूप कात्यायनी देवी को भी छठ माता का ही रूप माना जाता है। छठ मइया को संतान देने वाली माता के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि जिन छठ पर्व संतान के लिए मनाया जाता है। खासकर वो जोड़े जिन्हें संतान का प्राप्ति नही हुई। वो छठ का व्रत रखते हैं, बाकि सभी अपने बच्चों की सुख-शांति के लिए छठ मनाते हैं।  यह छठ पूजा का त्यौहार रविवार 3 नवंबर सुबह
6:45 बजे समाप्त हुआ है इस पूजा के दौरान महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया
पंडित यज्ञ नारायण त्रिपाठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *