Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > थाना मोतीगंज के थाना परिसर में निकला विशालकाय अजगर मची भगदड़।

थाना मोतीगंज के थाना परिसर में निकला विशालकाय अजगर मची भगदड़।

ब्यूरो चीफ गोंडा,
वी.के.सिंह,

गोंडा। थाना क्षेत्र मोतीगंज, थाना अध्यक्ष श्री ब्रह्मानंद सिंह द्वारा अपनी साहस का परिचय देते हुए कड़ी मशक्कत के बाद विशालकाय अजगर जिसकी लंबाई करीब 14 फीट तथा वजन लगभग 25 किलो ग्राम था सिपाही गणों की मदद से रेस्क्यू किया गया।
दिनांक 16/ 10 /2021 रात 10:00 बजे थाना मोतीगंज के परिसर में थाने के चौकीदार द्वारा थाना परिसर में विशालकाय अजगर देखा गया जिस के संबंध में तत्काल थानाध्यक्ष महोदय श्री ब्रह्मानंद सिंह थानाध्यक्ष मोतीगंज को सूचना दी गई थानाध्यक्ष महोदय बिना समय गवाएं तत्काल मौके पर पहुंच कर अदम्य साहस का परिचय देते हुए विशालकाय अजगर को पकड़ने का प्रयास किया तथा काफी कड़ी मशक्कत के बाद सिपाहीगणो की मदद से पकड़ने में कामयाबी मिली जिससे पकड़ कर वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *