Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > थाना मोतीगंज के थाना परिसर में निकला विशालकाय अजगर

थाना मोतीगंज के थाना परिसर में निकला विशालकाय अजगर

थाना अध्यक्ष श्री ब्रह्मानंद सिंह द्वारा अपनी साहस का परिचय देते हुए कड़ी मशक्कत के बाद विशालकाय अजगर जिसकी लंबाई करीब 14 फीट तथा वजन लगभग 25 किलो ग्राम था सिपाही गणों की मदद से रेस्क्यू किया गया

सुरेश कुमार तिवारी
कहोबा चौराहा गोंडा। दिनांक 16 10 2021 रात 10:00 बजे थाना मोतीगंज के परिसर में थाने के चौकीदार द्वारा थाना परिसर में विशालकाय अजगर देखा गया जिस के संबंध में तत्काल थानाध्यक्ष महोदय श्री ब्रह्मानंद सिंह थानाध्यक्ष मोतीगंज को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष महोदय बिना समय गवाएं तत्काल मौके पर आएं तथा अदम्य साहस का परिचय देते हुए विशालकाय अजगर को पकड़ने लगे तथा काफी कड़ी मशक्कत के बाद सिपाहीगणो की मदद से पकड़ने में कामयाबी मिली जिससे पकड़ कर वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *