Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > सुशासन दिवस के रूप में मनाई गयी अटल जयंती।

सुशासन दिवस के रूप में मनाई गयी अटल जयंती।

सुरेश कुमार तिवारी
कहोबा चौराहा गोंडा। पूर्व प्रधान मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के पितृ स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस रूप में मनाया, इस उपलक्ष्य में मुजेहना ब्लॉक के सरयू सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया किया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में मेहनवन विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया, उसके बाद कतार बद्ध हो कर सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की, कार्यक्रम को सुशासन दिवस के रूप में मनाने के क्रम में क्षेत्रीय पत्रकारो को श्री द्विवेदी द्वारा शॉल ओढ़ा कर भेंट स्वरुप डायरी पेन दे कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अटल जी की जीवनी पर लिखी कविता विनीत श्रीवास्तव प्रस्तुत कर पूरी सभा में जोश भर दिया, उनकी कविता की कुछ पंक्तिया जो हृदय को छू गयीं।
लिखी आंसुओं से है भारत की पीड़ा!
निभाया गया है उन्नति का ये बीड़ा!!
वो भाषा का जादू, वो सयंम का सागर, वो लेखन भरा जिसने गागर में सागर, वो कल थे हृदय में हृदय में रहेंगे, अटल जी हमारे अटल ही रहेंगे। इन पंक्तियों ने सभा में उपस्थित प्रत्येक जन मानस के भीतर उत्साह भर गया और पूरा हाल भारत माता की जय के नारों से गुंजयमान हो गया। इस कार्य क्रम में विधायक विनय कुमार द्विवेदी द्वारा ज़रूरतमन्द लोगो को कम्बल वितरण किया गया जिनमे कई ग्राम पंचायतों के लोग शामिल रहे। मेहनवन मण्डल सञ्जय सिंह, बहलोल मण्डल अध्यक्ष रवि तिवारी,जिला कार्यसमिति प्रमोद पाण्डेय पूर्व मण्डल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शुक्ला, अंगद वर्मा, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष शेषराम, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दीपक यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ज्ञान प्रकाश कसौंधन, पूर्व प्रधान दुबावल, सुभाष सोनी, जुझारू कार्यकर्ता गुरदास शर्मा, आत्मा राम वर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *