Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > राम राम कहने से एक सौ आठ माला जपने का पूण्य मिलता है- विनोद कृष्ण शास्त्री

राम राम कहने से एक सौ आठ माला जपने का पूण्य मिलता है- विनोद कृष्ण शास्त्री

सुरेश कुमार तिवारी
कहोबा चौराहा गोंडा। श्री राम कथा संगीतमयी व झांकी का आयोजन मुजेहनी चौराहा धानेपुर गोंडा में किया गया है, जिसमें प्रसिद्ध राम कथा वाचक अयोध्या धाम से पधारे पंडित विनोद कृष्ण शास्त्री ने राम नाम की महिमा का वर्णन करते हुए कहा की राम राम कहने से एक सौ आठ बार माला फेरने जितना पूण्य अर्जित होता है, इस संगीतमयी कथा में हरी विजय तिवारी ग्रेटर नोएडा बालाजी मंदिर से आये संगीत कलाकार ढोलक वादक शिव कुमार पांडेय, हिमांशु द्विवेदी पैड, विकास द्विवेदी हारमोनियम मुकेश प्रेमी अरगन पर तथा अयोध्या धाम से आये कलाकारों ने भक्तो को मन्त्र मुग्ध कर दिया, पूरा पंडाल श्री राम के नारों से गूँज उठा, कार्यक्रम के आयोजक राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने बताया कि 23 दिसम्बर दिन गुरुवार को आरंभ हुआ है, 31 दिसम्बर दिन शुक्रवार को पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के सहयोगी आयोजक अनुराग बी.डी.सी, व्यवस्थापक रमाकांत मिश्रा, सह आयोजक महेश कुमार मिश्र, संरक्षक राकेश मिश्र, कप्तान मिश्र, विशेष सहयोगी एवं सामाजिक कार्यकर्ता बिरेंद्र कुमार मिश्र तथा नरेंद्र बहादुर वर्मा भरत लाल मिश्रा, लाल बिहारी मिश्र अनंतराम निषाद, राहुल गुप्ता, राम मनोहर मिश्र, ओंमकार वर्मा, बुद्धू लाल निषाद, आदि लोगों के सहयोग से रामकथा का ये संगीतमयी कार्यक्रम चल रहा है। अरविंद कुमार मिश्रा उर्फ पिंटू ने कार्यक्रम में पधारने के लिए राम भक्तों के श्रद्धालुओं को श्री राम कथा श्रवण करने के लिए शाम सात बजे से दस बजे के बीच आमंत्रित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *