Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > शराब के खिलाफ अभियान चलाने वाली मोहिनी आजाद बनाई गई जिला सचिव

शराब के खिलाफ अभियान चलाने वाली मोहिनी आजाद बनाई गई जिला सचिव

पहले भी हो चुकी हैं रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित

अजीजुद्दीन सिद्दीकी
मनकापुर गोण्डा। कच्ची शराब के विरूद्ध बड़े पैमाने पर अभियान चलाने वाली रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित शराब एक्टीविस्ट मोहिनी आज़ाद को सामाजिक संगठन मानव सेवा संस्था का जिला सचिव नियुक्त किया गया है। मानव सेवा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनीत कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रीति सिंह ने मोहिनी आजाद को संगठन की महिला विंग का जिला सचिव नियुक्त कर उनसे संगठन विस्तार, समाज उत्थान, जनकल्याणकारी उद्देश्यों की पूर्ति एवं संगठन की मजबूती के लिए ईमानदारी, निष्ठा और लगन से काम करने की अपेक्षा की है। बताते चलें कि मोहिनी आजाद लम्बे समय से जिले में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाती आ रही हैं। तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया था। मोहिनी के जिला सचिव बनाए जाने पर पत्रकार एनके मौर्य, रविन्द्र कुमार मौर्य, ए. आर. उस्मानी, सुरेश कुमार तिवारी, अजीजुद्दीन, राजेश मिश्र, प्रदीप शुक्ला, प्रमोद कुमार आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *