Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > सतर्कता व धैर्य ही इस महामारी से जीतने का वास्तविक हथियार है। पूर्व मंत्री

सतर्कता व धैर्य ही इस महामारी से जीतने का वास्तविक हथियार है। पूर्व मंत्री

कहोबा चौराहा गोंडा। बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले, और हमेशा शारीरिक दूरी बनाये रखें, तभी इस महामारी से जंग जीती जा सकती है। इसमे सबका सहयोग आवश्यक है। यह बात अपने आवास भँभुआ कोट पर बैठकर दूरभाष से क्षेत्र की जनता से लगातार सम्पर्क बनाकर पूर्व राज्य मंत्री योगेश प्रताप सिंह द्वारा बताया जा रहा है। यही नही किसी प्रकार की समस्या से प्रशासन को अवगत कराने की अपील भी की जा रही है। बाहर से गांव में आने वाले लोगों की सूचना तत्काल पुलिस, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को देकर गांव के लोगों को सुरक्षित रखने की लगातार सलाह दी जा रही है। साथ ही कहा जा रहा है, कि यह शासन प्रशासन की ही नही हम सभी की जिम्मेदारी बनती है। इसमे जरा सी चूक पूरे क्षेत्र की जनता को मुसीबत में डाल सकती है। वार्ता करने पर पूर्व मंत्री ने बताया कि सतर्कता व धैर्य ही इस महामारी से जंग जीतने का वास्तविक हथियार है। इसे अपना कर इस महामारी से देश को सुरक्षित करना है। उन्होंने चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ पुलिस, प्रशासन व पत्रकारों को धन्यवाद देते हुये कहा कि इनकी जितनी भी तारीफ की जाय कम है।इस शंकट की घड़ी में अपने जिंदगी की परवाह न करके इनके द्वारा जनता का लगातार सेवा किया जा रहा है। अंत मे उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सूचना मिलने पर उनकी हर सम्भव मदद की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *