Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > संचार विहार में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी का पर्व

संचार विहार में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी का पर्व

सुरेश कुमार तिवारी
कहोबा चौराहा गोंडा। मकरसंक्रांति पर्व से एक दिन पहले 13 जनवरी 2021 बुधवार शाम को आफिसर क्लब के मैदान में लोहड़ी पर्व की शुरूआत मुख्य अतिथि के रूप में आईटीआई लिमिटेड के अधिशासी निदेशक राजीव सेठ द्वारा पूजा-अर्चन कर की गयी। लोहड़ी पर्व की पूजा पुरोहित आर पी मिश्रा द्वारा कराई गयी। इस लोहड़ी पूजा की व्यवस्था आफिसर क्लब के सचिव अजय कपूर एवं महिला क्लब द्वारा की गई। इस पावन पर्व लोहड़ी के अवसर पर महाप्रबंधक दिलीप कुमार शर्मा, मानव संसाधन प्रमुख वाई एस चौहान, अतिरिक्त महाप्रबंधक (उत्पादन) सी बी वर्मा, एस के वर्मा, सतर्कता प्रमुख अरुण झा, उपमहा प्रबन्धक केंद्रीय सेवाएं एम के दास, अरुण कुमार मिश्रा, मानव संसाधन (सम्बन्ध) जे के श्रीवास्तव, कर्मचारी संघ के महामंत्री नदीम अफसर जाफरी, राम लखन वर्मा, मुख्य सुरक्षा अधिकारी सी के वर्मा, आफिसर असोशिएशन के अध्यक्ष यू के विशेन के अलावा सैकड़ो की संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर सहयोग करते हुए लोहड़ी पर्व का भरपूर आनंद लिया ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *