Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका होती है,,,,,, थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह

पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका होती है,,,,,, थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह

 

अजीजुद्दीन सिद्दीकी
मनकापुर।।गोण्डा।। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की अहम भूमिका होती है।

यह बात मोतीगंज थाना अध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह ने बट सावित्री पर्व के अवसर पर थाना प्रांगण में पुलिस कर्मियों के साथ वट वृक्ष व पीपल का पौध लगाने के बाद पत्रकारों से कही उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए व मनुष्य के जीवन के लिए वायु की बहुत आवश्यकता होती है। औरशुद्ध वायु प्राप्त करने के लिए वट वृक्ष व पीपल के वृक्षों की बहुत आवश्यकता व जरूरी है

थाना अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण है और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में आहम भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर थाना अध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह ने वट वृक्ष का पौध रोपा तो कहोवा चौकी प्रभारी भोला शंकर ने पीपल का वृक्ष लगाया उसके अलावा शरद कुमार अवस्थी हेड कांस्टेबल राजेश सिंह हेड कांस्टेबल शिशुपाल यादव के अलावा समस्त महिला व पुरुष आरक्षियो द्वारा विभिन्न प्रकार के पौध रोपकर पर्यावरण संतुलन के लिए पौध लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *