Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > पशु आरोग्य मेले का आयोजन ब्लॉक पंडरी कृपाल के ग्राम सभा पिपरा-भिटौरा में किया गया

पशु आरोग्य मेले का आयोजन ब्लॉक पंडरी कृपाल के ग्राम सभा पिपरा-भिटौरा में किया गया

मोतीगंज गोंडा | पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन ब्लॉक पंडरी कृपाल के ग्राम सभा पिपरा-भिटौरा में किया गया।मेले में पशुओं से सम्बन्धित किसानों को नि:शुल्क दवाऐ वितरित किये गए।कार्यक्रम में खेती किसानी से सम्बन्धित टिप्स भी दिये गये।मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि गौरव सिंह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पंडरी कृपाल ने फीता काटकर किया।कार्यक्रम में गौरव सिंह ने कहा कि यह पशु आरोग्य मेला है। वही पशु डॉक्टर ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए, कृषि के साथ-साथ पशुपालन,मुर्गी पालन, मधुमक्खी पालन,मछली पालन आदि को खेती से जोड़ने का अपील किया।उन्होंने कहा कि किसान अपने खेतों में अधिक से अधिक जैविक खाद का प्रयोग करे।रासायनिक खादों के प्रयोग से बचे।पशु विभाग के डॉक्टर मदन मुरारी पटेल ने कहा कि किसान अपनी आय बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक ढंग से खेती करे। उन्होंने कहा कि किसान समय-समय पर खेत के मिट्टी के स्वास्थ्य का परीक्षण जरूर कराये।इससे उनको मिट्टी के बारे में जानकारी मिलेगी। वहीं पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी यस पटेल ने कहा कि खेती और पशुपालन का अटूट सम्बन्ध है। डाक्टर जे पी कुशवाहा, डॉक्टर राजकमल चौधरी, डॉक्टर निशान्त यादव, डॉ डी के सिंह ने किसानों को जागरूक कर अनेक टिप्स दिये। उन्होंने कहा कि पशुओं का समय-समय पर जांँच जरूरी है।इस मौके पर क्षेत्रीय किसानों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सन्तराम वर्मा, मालिक राम वर्मा, राम आधार वर्मा, प्रकाश वर्मा सहित 200 से अधिक किसान मौजूद रहे। इसमें सैकड़ों पशुओं का इलाज भी किया गया,जिसमें छोटे बड़े सभी पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *