Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > नाबालिग लड़की के साथ छेडछाड करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

नाबालिग लड़की के साथ छेडछाड करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सुरेश कुमार तिवारी
कहोबा चौराहा गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत वांछित अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना परसपुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान नाबालिग लड़की के साथ छेडछाड करने के वांछित अभियुक्त नागेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना परसपुर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ छेडछाड किया था। जिसके सम्बन्ध में पीडिता के पिता द्वारा थाना परसपुर में अभियोग पंजीकत कराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *