Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > केशव ठक्कुर जिलाअध्यक्ष, तो किशन राजपाल बने नगर अध्यक्ष

केशव ठक्कुर जिलाअध्यक्ष, तो किशन राजपाल बने नगर अध्यक्ष

सुरेश कुमार तिवारी
कहोबा चौराहा गोंडा। अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल की गोंडा इकाई का गठन किया गया। संगठन के राष्ट्रीय सचिव राजकुमार जायसवाल ने बताया कि केशव ठक्कुर को गोंडा का जिला अध्यक्ष मनोनीत करते हुए किशन राजपाल को गोंडा का नगर अध्यक्ष बनाया गया है। हमें पूरा विश्वास है कि दोनों मिलकर गोंडा के समस्त व्यापारियों को नई दिशा प्रशस्त करेंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष केशव ठक्कुर ने कहा हम प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार हम गोंडा के समस्त व्यापारियों को जोड़ते हुए गोंडा व्यापारियों की भलाई के लिए पूरी इमानदारी और मेहनत से काम करेंगे। नगर अध्यक्ष किशन राजपाल ने कहा गोंडा नगर के व्यापारियों की कई जटिल समस्याएं हैं हम सबको साथ लेकर। उन सभी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *