Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > केंद्रीय दर्जा राज्य मंत्री बने दिनेश दुबे के समर्थकों ने खुशी की लहर

केंद्रीय दर्जा राज्य मंत्री बने दिनेश दुबे के समर्थकों ने खुशी की लहर

अजीजुद्दीन सिद्दीकी
मनकापुर गोण्डा‌। माननीय राष्ट्रीय महासचिव श्री सर्वेश पाठक जी के नेतृत्व में भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ भाजपा प्रणित के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक प्रदेश महामंत्री श्री मनीष मिश्र जी के अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई जिसमें भाजपा के तेजतर्रार एवं समर्पित कार्यकर्ता एवं पूर्व राष्ट्रीय महासचिव भाजपा किसान मोर्चा आदरणीय श्री दिनेश दुबे जी को केन्द्रीय भंडारण निगम का स्वतंत्र निदेशक बनाए जाने पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की एवं आशा किया कि श्री दिनेश दुबे जी के नेतृत्व में केंद्रीय भंडारण निगम विकास का नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए देश के विकास में अहम योगदान देगा | इस मौके पर भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार भार्गव, प्रदेश मंत्री आशुतोष मिश्रा, क्षेत्रीय महामंत्री श्रीमती मंजू तिवारी जी, जिला अध्यक्ष अरि सूदन तिवारी, जिला उपाध्यक्ष आदर्श त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अनुराग उपाध्याय, नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता एवं अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *